Published On : Tue, Jan 29th, 2019

मेडिट्रिना अस्पताल में छापा, मरीजों सहित 20 से पूछताछ

Advertisement

नागपुर. मेडिट्रिना अस्पताल में हुई 4 करोड़ की धांधली के मामले में पुलिस ने मरीजों सहित 20 लोगों से पूछताछ की है. जैसे-जैसे पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है अस्पताल में चल रहा घोटाला सामने आ रहा है. 22 जनवरी को पुलिस ने मेडिट्रिना अस्पताल के संचालक लेक प्रेस्टिज अपार्टमेंट, रामदासपेठ निवासी डा. समीर पालतेवार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था.

मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है. एफआईआर दर्ज होते ही क्राइम ब्रांच ने रामदासपेठ स्थित अस्पताल में छापा मारकर जांच से जुड़े दस्तावेज जब्त किए. इस दौरान अस्पताल में उपचार लेने वाले मरीजों के दस्तावेज भी मिले. पुलिस ने एक-एक कर मरीजों को पूछताछ के लिए बुलाया. अधिकांश मरीजों से अस्पताल प्रबंधन द्वारा पैसे लिए जाने की जानकारी दी, जबकि उनका उपचार शासकीय योजनाओं के तहत किया गया था.

जानकारी मिली है कि पुलिस अब तक 16 मरीज और अस्पताल के अकाउंट विभाग में काम करने वाले 4 कर्मचारियों के बयान दर्ज कर चुकी है. इस मामले में डा. पालतेवार के अलावा और भी लोगों को आरोपी बनाया जा सकता है. ज्ञात हो कि पालतेवार के पार्टनर गणेश चक्करवार ने ही अस्पताल में चल रहे काले कामों को उजागर करते हुए पुलिस से शिकायत की थी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.