Published On : Tue, Jan 29th, 2019

Viral: बॉबी देओल ने अपने डैशिंग बेटे संग शेयर की तस्वीर

Advertisement

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) ने हाल ही में अपना 50वां जन्मदिन मनाया. उन्होंने पूरे परिवार के साथ मिलकर धूमधाम से अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. बॉबी देओल (Bobby Deol)ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे आर्यमन देओल (Aryaman deol) के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

कम ही ऐसा मौका आता है जब बॉबी देओल (Bobby Deol) अपने बेटे आर्यमन के साथ कोई फोटो शेयर करते हैं. बॉबी देओल ने 5-6 महीने पहले अपने बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनके बेटे आर्यमन देओल (Aryaman deol) काफी डैशिंग नजर आए थे. अपने बेटे के साथ तस्वीर शेयर कर बॉबी देओल (Bobby Deol) ने कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने अपने 49 की जर्नी को इस कैप्शन में काफी खूबसूरत बताया है.

बॉबी देओल (Bobby Deol) ने इस तस्वीर को शेयर कर लिखा कि मैं अपने बेटे के साथ काफी फ्रेंडली हूं. मैं 50 साल की हो गया हूं, लेकिन मुझे अभी भी फील होता है जैसे 20 साल का हूं. बॉबी देओल करे बड़े भाई सन्नी देओल (Sunny Deol) ने भी इस मौके पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वो बॉबी और उनके बेटे के साथ नजर आए थे. उन्होंने अपनी मम्मी प्रकाश कौर (Prakash Kaur) के साथ भी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसे उनके फैंस ने खूब पसंद किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.