Published On : Mon, May 1st, 2017

मेडिकल के महिला होस्टल में वाहनों को आग लगाने वाला छात्र होगा निलंबित

Advertisement

File Pic


नागपुर:
 मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला विद्यार्थियों के होस्टल में दुपहिया वाहन जलाने वाले आरोपी को मेडिकल प्रशासन ने निलंबित करने का फैसला लिया है। 13 अप्रैल की इस घटना की जानकारी लगने के बाद कॉलेज परिसर में दहशत फ़ैल गयी थी। होस्टल में लगे सीसीटीवी के माध्यम से जाँच के दौरान मिली फुटेज में आरोपी गाड़ियों में आग लगाते हुए पाया गया ,इस घटना के बाद मेडिकल के अधिष्ठाता डॉ अभिमन्यु निसवाडे ने जाँच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। जिसकी रिपोर्ट मेडिकल को प्राप्त हो चुकी है। मिली जानकारी के मुताबिक समिति ने आरोपी छात्र को निलंबित करने का फ़ैसला लिया है।

मामला सामने आने के बाद कई तरह की बातें सामने आ रही थी और आरोपी के मानसिक रूप से बीमार होने की बात भी सामने निकल के आयी। इस घटना के बाद से ही पंजाब के जालंधर का रहने वाला आरोपी छात्र फ़िलहाल गायब है। आरोपी छात्र के ख़िलाफ़ पुलिस में मामला दर्ज़ है लेकिन वह अब भी गिरफ़्त से बाहर है। समिति ने आरोपी छात्र को एक वर्ष के लिए निलंबित करने की पैरवी की है इस संबंध में मंगलवार को फ़ैसला लिया जा सकता है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.