Published On : Mon, May 1st, 2017

महाराष्ट्र दिन के दिन विदर्भवादियों ने मनाया काला दिन

Advertisement
Shrihari-Aney

File pic

नागपुर: 1 मई यानि महाराष्ट्र दिन के दिन विदर्भवादी काला दिन मानते है। सयुंक्त महाराष्ट्र से लंबे समय से अलग होने के लिए आंदोलन चलाने वाले विदर्भवादियों ने एक मई के दिन विदर्भ राज्य का अपना झंडा फ़हराने की परंपरा बीते कुछ वर्षों से शुरू की है। नागपुर में विष्णुजी की रसोई में विदर्भ राज्य का झंडा फहराया जाता है। सोमवार को विदर्भवादियों के साथ मिलकर राज्य के पूर्व महाधिवक्ता श्रीहरी अणे ने विदर्भ का झंडा फ़हराया। इस दौरान विभिन्न संगठन से जुड़े लोग उपस्थित थे। वही दूसरी तरफ विदर्भ राज्य आंदोलन समिति द्वारा शहर के गिरीपेठ इलाक़े में स्थित दफ़्तर में विदर्भ राज्य का झंडा फ़हराया गया।

जनप्रतिनिधियों को फ़ोन लगाकर पूछा कब दोगे विदर्भ
विदर्भ राज्य आंदोलन समिति के अनुसार आज के दिन उनके आंदोलन का एक भाग यह भी था की विदर्भवादी नेताओं को फोन लगाकर पूछे की साहब अब वादे के मुताबिक विदर्भ कब देने। इस आंदोलन के तहत सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक कई नेताओं को फोन लगाया गया और उनसे जवाब माँगा गया। समिति के मुताबिक मुख्यमंत्री का मोबाइल बंद होने की वजह से उसने बात नहीं हो पायी। हालांकि केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी को फोन मिला। उनसे समिति की कार्यकर्त्ता वनश्री गेडाम और अरुण केदार की बात हुई लेकिन जब उनसे विदर्भ देने के मसले पर बात छेड़ी गयी तो उन्होंने फ़ोन काट दिया। राम नेवले से रामटेक के सांसद कृपाल तुमाने से हुई बातचीत में उन्होंने व्यक्तिगत रूप से विदर्भ का समर्थक होने की बात कही ऐसा दावा भी समिति ने किया है।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

समिति के ही एक और कार्यकर्त्ता ने पूर्व नागपुर से विधायक कृष्णा खोपड़े से बातचीत में कहाँ की यह मुद्दा उनका नहीं है बेहतर होगा उनके नेताओं से बात की जाये। शहर के ही बीजेपी के एक और विधायक और शहराध्यक्ष सुधाकर कोहले ने कहाँ की उनके अकेले के आवाज उठाने से क्या होगा। पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने सबको विदर्भ के लिए साथ आने की सलाह दी। वही वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने नंदा पराते से हुई बात में बताया की यह मुद्दा उनकी पार्टी है उन्होंने सही वक्त पर सही निर्णय लेने की बात कहीं।

समिति के सदस्यों से हुई बातचीत में वर्धा के विधायक राजू भोयर ,बुलढाणा से विधायक चैनसुख संचेती और नागपुर से विधायक मिलिंद माने से हम तुम्हारे साथ होने की बात कही जबकि बीजेपी के ही सांसद अशोक नेते ने सांसद में विदर्भ राज्य का मुद्दा उठाने की बात कहीं। अमरावती से आने वाले विधायक सुनील देशमुख और वीरेंद्र जगताप से खुद के महाराष्ट्रवादी होने की जानकारी समिति को दी। हिंगना से विधायक समीर मेघे से विकास का भरोसा दिलाया जबकि काटोल के विधायक आशीष देशमुख ने गुस्से से फोन ही बंद कर दिया।

Advertisement

अपने आंदोलन के संबंध में विदर्भ राज्य आंदोलन समिति द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में नेताओं से इस तरह की बातचीत होने का दावा किया गया है।

मुख्यमंत्री के निवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे विदर्भवादी गिरफ़्तार
सोमवार सुबह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के धरमपेठ स्थित निजी निवास पर कुछ विदर्भवादी कार्यकर्त्ता जमा होकर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने विदर्भ राज्य की माँग करते हुए घोषणाबाजी करने लगे। इस प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने तुरंत ही गिरफ़्तार कर लिया।

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges