Published On : Mon, Dec 22nd, 2014

मूल : मेडिकल प्रैक्टिसनर्स एसोसिएशन ने की सफाई

Advertisement

Medical Practitioners Association
मूल (चंद्रपुर)। केन्द्र व महाराष्ट्र सरकार की ओर से चलाये जा रहे स्वच्छ भारत अभियान में मूल मेडिकल प्रैक्टिसनर्स एसोसिएशन ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए पुराने रेलवे लाइन के इर्द-गिर्द स्थित झोपड़पट्टी क्षेत्र में जाकर साफ-सफाई की.

बता दें कि इसी वर्ष प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत कर पूरे भारत को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए नागरिकों से अपना परिसर साफ-सुथरा रखने की अपील की. इसी की टोह लेकर मूल में नगर परिषद के मुख्याधिकारी रवीन्द्र ढाके द्वारा अभियान की शुरूआत की गई. सर्वप्रथम झोपड़पट्टियों के बीच जाकर साफ-सफाई कर वहाँ के निवासियों को स्वच्छता के टिप्स देकर गंदगी से उपजने वाली बीमारियों पर सम्पूर्ण मार्गदर्शन किया. इस अवसर पर मुख्याधिकारी के साथ महादेव पोनलवार, अभय चपूरवार, अध्यक्ष डॉ. सुभाष रेड्डीवार, उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश वNहाड़े, सचिव डॉ. विनोद चौधरी, कोषाध्यक्ष डॉ. उज्ज्वल बोकारे, डॉ. दिलीप शिरपूरवार, डॉ. मार्टिन अजीम, डॉ. पद्माकर लेनगुरे, डॉ. सुखदेव बरडे, डॉ. प्रमोद गोंगले, डॉ. आशीष कुलकर्णी, डॉ. संजय बुक्कावार के साथ बहुसंख्य नागरिक ने सफाई की.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.