Published On : Mon, Dec 22nd, 2014

मूल : अब शीघ्र हटेगा मूल का अतिक्रमण!

Advertisement

 

  • पुलिस निरीक्षक विखे ने जारी किया नोटिस
  • अनेक वर्षों से नागरिकों को था इंतजार

मूल (चंद्रपुर)। अनेक वर्षों से मूल में अनेक स्थानों में व्याप्त अतिक्रमण को हटाने की नागरिकों की माँग की टोह लेकर पुलिस निरीक्षक जी.आर. विखे द्वारा अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए जाने के बाद नागरिकों में उम्मीद जगी है. नागरिकों ने पुलिस निरीक्षक की पहल का तहेदिल से स्वागत कर धन्यवाद दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल के नए पुलिस निरीक्षक जी.आर. विखे ने नागरिकों के हित रक्षा व अपराधियों की गतिविधियों को रोकने व नागरिकों की सम्पूर्ण सुरक्षा के मद्देनजर पहल करते हुए सबसे पहले मूल के अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने को कहा है. मूल के सोमनाथ मार्ग व विश्रामगृह मार्ग का निरीक्षण कर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक निर्देश व कुछ लोगों को नोटिस जारी किया है.

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इससे पूर्व पूरे शहर में व्याप्त अतिक्रमण से संबंधित जानकारी नागरिकों ने देकर शहर को अतिक्रमण के जाल से मुक्त करने की अपील की थी, किन्तु इसकी सुध नहीं ली जा रही थी. अब पुलिस निरीक्षक द्वारा नोटिस जारी किए जाने से नागरिकों में राहत मिलने की आशा जगी है.

Atikraman

File Pic

Advertisement
Advertisement
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges