Published On : Wed, Jun 10th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में एमडी ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गई, क्राइम ब्रांच ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर: शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन थंडर” के तहत क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 111 ग्राम एमडी ड्रग्स, तीन मोबाइल फोन और नकदी सहित 11 लाख रुपये से अधिक का माल जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, सामाजिक सुरक्षा विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि मुंबई से एमडी ड्रग्स की खेप नागपुर के रास्ते मध्य प्रदेश ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हिंगना क्षेत्र स्थित समृद्धि महामार्ग के टोल प्लाजा के पास जाल बिछाया और संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की।

Gold Rate
Aug 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,36,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जांच के दौरान मध्य प्रदेश की ओर जा रही एक ट्रेवल बस में दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर तलाशी ली, जिसमें उनके पास से करीब 111 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई।

11 लाख रुपये से अधिक का माल जब्त

Advertisement

पुलिस ने आरोपियों के पास से एमडी ड्रग्स के अलावा तीन मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की। जब्त माल की कुल कीमत 11 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोमिनपुरा निवासी शकील अहमद अब्दुल खालिद (35) और सैयद साहिब कुरैशी (19) के रूप में हुई है।

मुख्य आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं मामले

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शकील अहमद के खिलाफ पहले भी एमडी तस्करी से जुड़े मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप किसके लिए लाई जा रही थी और इसके पीछे कौन-सा नेटवर्क सक्रिय है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत हिंगना पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार, मुंबई से ड्रग्स सप्लाई करने वाले नेटवर्क और इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

क्राइम ब्रांच का कहना है कि ऑपरेशन थंडर के तहत शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप, युवा कांग्रेस आक्रामक #vidarbhanews #nagpur #news  #nagpurnews

SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप, युवा कांग्रेस आक्रामक #vidarbhanews #nagpur #news...

बकाया बिलों को लेकर ठेकेदारों का अर्धनग्न आंदोलन #nagpurnews #andolan #newsupdate #maharashtranews

बकाया बिलों को लेकर ठेकेदारों का अर्धनग्न आंदोलन #nagpurnews #andolan #newsupdate #maharashtranews

सड़क की बदहाली पर छात्राओं की रिपोर्टिंग #maharashtranews #raigad #newsupdate #maharashtra #news

सड़क की बदहाली पर छात्राओं की रिपोर्टिंग #maharashtranews #raigad #newsupdate #maharashtra #news

महिला से बैग छीनकर भागने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार #nagpurnews #crimenews #accusedarrested

महिला से बैग छीनकर भागने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार #nagpurnews...

बावनकुळे के हाथों अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का शुभारंभ

बावनकुळे के हाथों अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का शुभारंभ

राज ठाकरे के सवाल पर रविंद्र चव्हाण ने साधी चुप्पी #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #nagpurnews

राज ठाकरे के सवाल पर रविंद्र चव्हाण ने साधी चुप्पी #vidarbhanews #nagpur...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges