Published On : Wed, Jul 15th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

एमडी की लत लगाकर विवाहिता से गैंगरेप का आरोप

अश्लील वीडियो बनाकर करते रहे ब्लैकमेल
Advertisement

नागपुर: नागपुर के खापरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ कथित तौर पर एमडी (मेफेड्रोन) जैसे नशीले पदार्थ की लत लगाकर सामूहिक दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर लंबे समय तक ब्लैकमेल कर यौन शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता (काल्पनिक नाम मोना) की शिकायत पर अनुराग कटारिया (25) और आशीष शास्त्री (25) के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शिकायत में पीड़िता ने बताया कि विवाह के बाद उसने एक कंप्यूटर क्लास जॉइन की थी, जहां नवंबर 2024 में उसकी मुलाकात अनुराग से हुई। दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर उसे एमडी (मेफेड्रोन) का सेवन करने के लिए प्रेरित किया, जिससे उसे धीरे-धीरे नशे की लत लग गई।

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद अनुराग ने उसकी मुलाकात अपने दोस्त आशीष से कराई। दोनों उसे अपने कमरे पर ले गए, जहां कथित तौर पर नशीला पदार्थ देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस दौरान आरोपियों ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए।

Advertisement

शिकायत के मुताबिक, आरोपी इन फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक उसका यौन शोषण करते रहे। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि दोनों आरोपी कई बार उसके घर में घुसकर भी उसके साथ दुष्कर्म करते रहे।

लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने पूरी घटना अपने पति को बताई। इसके बाद पति के साथ वह खापरखेड़ा थाने पहुंची और दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

नोट: यह मामला पीड़िता की शिकायत पर आधारित है। आरोपों की जांच जारी है और न्यायालय में दोष सिद्ध होने तक आरोपियों को कानूनन दोषी नहीं माना जाता।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.