Published On : Mon, Jan 21st, 2019

माता रांदल का पूजा उत्सव संपन्न

Advertisement

नागपुर: श्री लोहाणा सेवा मंडल की ओर से समाज के हिवरी नगर स्थित समाज भवन में श्री रांदल माता पूजा उत्सव का तीन दिवसीय आयोजन किया गया। लोहाणा समाज के 78 परिवारों ने इस पूजा में हिस्सा लिया। इसमें 360 लोटे का आयोजन किया गया। गुजराती परिवारों में घर पर किसी भी शुभ कार्य के उपरांत श्री रांदल माता के आवाहन व पूजन का विशेष माहात्म्य है। पंडित पदम महाराज और सहयोगी ब्राम्हणों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई गई। माता जी के परम भक्त जलगांव-जामोद निवासी गोपेशभाई जानी की कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति थी।

गोपेशभाई द्वारा माताजी का आवाहन और रास गरबा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। लोहाणा सेवा मंडल के अंतर्गत महिला समिति व यजमान परिवारों ने रासगरबा कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पश्चात माताजी का आवाहन कर उन्हें स्थापित किया गया। इस अवसर पर संगीत मंडली के अतुल राजदेव, सागर पलन, दर्शन पटेल, कपिल पटेल, ध्रुव पटेल, अमित भूपतानी, चंद्रेश भूपतानी, जान्हवी कटारिया, जिग्नेश पोंदा ने माता के गरबा गीतों से भक्ति उत्साह को दोगुना बढ़ा दिया।

रविवार को समस्त यजमान परिवारों द्वारा पूजा संपन्न की गई। तत्पश्चात गोयणी रूपी कन्याओं व सुहागिन महिलाओं को विराजमान कर यजमानों ने उनके पैर धोए और पूजा कर आशीर्वाद लिया। शाम को माताजी की महाआरती का आयोजन हुआ जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महाप्रसाद का भव्य आयोजन इस अवसर पर किया गया। कार्यक्रम के संयोजक राजेश पोंदा व सहसंयोजक नरेश वसानी थे। मंडल के सचिव गिरीश सूबा ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महिला समिति, सभी पदाधिकारी, सदस्यगण, भूतपूर्व प्रमुख, सहयोगी सदस्यों का योगदान रहा। कार्यक्रम में आसपास के गांवों और सभी गुजराती संस्थाओं ने सहभाग लिया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.