Published On : Mon, Jan 21st, 2019

बेलिशॉप प्राचीन शिवमंदिर में सामूहिक रुद्रीपाठ वाचन

Advertisement

नागपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे कॉलोनी, बेलिशॉप, कड़बी चौक, स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में श्री सत्य साई सेवा संगठन (नार्थ समिति) मोतीबाग व प्राचीन शिव मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक रुद्री पाठ का वाचन किया गया। जिसमें 150 साधको ने सहभाग लिया। सुबह ओमकार के पश्चात सभी साधको ने 11-11 बार रुद्री पाठ किया। पाठ की शुरुवात सुबह 9 बजे की गई व समापन 12.30 बजे हुआ।

इस अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाय्य गया। शिवजी की सेज भी लगाई गई। तत्पश्चात महाप्रसाद किया गया। महाप्रसाद का लाभ सभी श्रद्धालुओ ने लिया। मंदिर में भजन व आरती की गई।

इस आयोजन में दक्षिण भारतीय समुदाय बड़ी संख्या में भाग लिया। इस आयोजन को सफल बनाने में प्रकाशराव ( गुण्डु) , सेषु रेड्डी, आय. कृष्णा, लक्ष्मण मूर्ति, मुरलीधर राव, लक्ष्मी रेड्डी, एन. सरस्वती, नरेंद्र धवले, वी यस. चौधरी, पी. निर्मला, पार्वती, पी. कन्याकुमारी, सुभद्रा कृष्णा मूर्ती, एन. चिन्ताली, जी. नागमणि, जी. के. राव, रमा टीचर, एस. पद्मा, ए. माधवी, वीरेंद्र झा, पी. सत्याराव, डॉ. प्रवीण डबली, जुगलकिशोर शाहू, प.कृष्णमुर्ली पांडेय सहित सभी श्रद्धालु प्रयास कर रहे है ।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.