Published On : Mon, Mar 15th, 2021

विवाहित महिला ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

Advertisement

नागपुर : कोर्ट मैरेज के द्वारा विवाह बंधन में बंधी 25 वर्षीय कीर्ति आकाश गायकवाड़ ने अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना पारडी पुलिस स्टेशन के तहत शिवशक्तिनगर में हुई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जुनी मंगलवारी की निवासी कीर्ति ने 21 महीने पहले आकाश गायकवाड़ से शादी की थी. इसके बाद कीर्ति अपने पति के साथ शिवशक्तिनगर में गुप्ता हार्डवेयर के पीछे किराए के मकान में रहने लगी. विशेष बात तो यह है कि आकाश के माता-पिता शिवशक्तिनगर इलाके में ही रहते हैं.

Gold Rate
Sept 09,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,35,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कीर्ति सक्करदरा में एक कपड़े की दुकान में काम करती थी, जबकि आकाश कारपेंटर का काम करता है. यूं तो सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कीर्ति शनिवार शाम को लगभग 7 बजे के आसपास अपने घर की खिड़की पर पर्दा बांधकर फांसी पर लटक गई और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.