Published On : Mon, Mar 15th, 2021

लॉकडाउन में जरूरतमंदों का पुनः आधार बना बेटियां शक्ती फाउंडेशन

Advertisement

नागपुर:-शहर में कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतू मनपा प्रशासन द्वारा 15 मार्च से लॉकडाउन लगा दिया गया है, इस लॉकडाउन की स्थिती में कोई जरूरतमंद भूखा न रहे इस उद्देश्य से बेटियां शक्ती फाउंडेशन शहर के विभिन्न परिसर में नि:शुल्क भोजन दे रही है.

बेटियां शक्ती फाउंडेशन ने जरूरतमंद-भूखें को भोजन उपक्रम का आरंभ विगत 19 मार्च 2020 से किया था.लाखों जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन देने के उपरांत आज भी बेटियां शक्ती फाउंडेशन द्वारा निरंतर शहर के सैकडो दिव्यांग, बुजुर्ग और अनिवासी निर्धन छात्राओं को निशुल्क भोजन दिया जा रहा है.

15 मार्च से शहर में लॉकडाउन की घोषणा होने के कारण दिहाड़ी और अन्य प्रकार की मजदूरी करने वाले लोगों को भूखा रहना न पडे इस लिए फाउंडेशन द्वारा शहर के महल, सिरसपेठ, गणेशपेठ,दिघोरी,नंदनवन, पारडी, वाठोडा, इतवारी, गांधीबाग, रविनगर,मानेवाडा, धंतोली इत्यादी परिसर में जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा.

जिस जरूरतमंद को लॉकडाउन के दौरान भोजन की आवश्यकता है वे दोपहर 3 बजे से शाम 8 बजे तक बेटियां शक्ती फाउंडेशन के 9970022726 इस नंबर पर संपर्क करने का आवाहन किया गया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.