Published On : Wed, Jun 12th, 2019

मनीषनगर रेलवे क्रॉसिंग से मिलेगी वाहनचालकों को राहत, मेट्रो बना रहा आरयूबी

Advertisement

नागपुर: मनीषनगर में घंटों रेलवे क्रासिंग पर खड़े रहनेवाले वाहनचालकों को अब राहत मिलनेवाली है. मेट्रो जल्द ही मुंबई लाइन के नीचे और उपर से सड़क बनाने जा रही है. रेल लाइन के नीचे से लगभग 4 महीने में वही उपर से 8 महीने के भीतर सड़क बनाई जानेवाली है. ऐसे में मनीषनगर निवासियों के लिए रेलवे क्रासिंग पर खड़े रहने की समस्या लगभग खत्म होनेवाली है. यह जानकारी मेट्रो के एमडी बृजेश दीक्षित ने दी है .

बुधवार को मनीषनगर आरयुबी के निर्माणकार्य का जायजा लेने के बाद वह पत्रकारों से चर्चा कर रहे थें.

उन्होंने बताया कि वर्धा रोड़ पर मनीषनगर क्षेत्र से आनेवालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. जिसका मुख्य कारण रेल लाइन है. काफी समय पहले से इस समस्या पर हल निकालने का विचार चल रहा है. लेकिन वर्धा रोड़ से रेल लाइन की दूरी काफी कम होने से यहां से आरओबी या आरयुबी बनने में काफी चुनौति थी. बावजूद इसके तकनिकी तरीके से मेट्रो इस काम को करने में सफल हुआ है.

Advertisement

यही नहीं 90 करोड़ का यह काम मेट्रो 82 करोड़ मे ही करेगा ऐसा विश्वास है. वर्धा रोड़ पर डबल डेकर का काम चल रहा है. जिसकी लागत राशी 425 करोड़ से अधिक है. यहां सबसे नीचे लोकल ट्राफीक है. वही उपर एनएचआई का हायवे बन रहा है.

इसके उपर मेट्रो रेल चल रही है. बीच का हायवे बनाने की जिम्मेदारी एनएचआई ने मेट्रो को ही दी है. नेशनल हायवे पर मनीषनगर से पहुंचने के लिए वाहनचालकों के लिए इस सब वे और फ्लाइओवर का निर्माण किया जा रहा है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.