Published On : Fri, Nov 13th, 2020

अतिक्रमण को मंगलवारी जोन का समर्थन

Advertisement

– मनपा अतिरिक्त आयुक्त राम जोशी,अतिक्रमण विभाग प्रमुख महेश मोरोने के लिखित निर्देश के बावजूद वार्ड अधिकारी हरीश राऊत पर कोई असर नहीं

नागपुर : एक तरफ न्यायालय के दिशा-निर्देश पर अमल करते हुए पिछले कुछ समय से लगभग रोजाना अतिक्रमण उन्मूलन का तो दूसरी ओर जो न्यायालय नहीं गया वैसे अतिक्रमण को संरक्षण देने का भी सिलसिला जारी हैं.ऐसा ही एक मामला मंगलवारी जोन अंतर्गत प्रकाश में आया.नागपुर टुडे ने वार्ड अधिकारी हरीश राऊत का इस ओर ध्यानाकर्षण भी करवाने के बावजूद उनके कानों पर जूं नहीं रेंगी।

रेलवे स्टेशन के निकट प्रभाग क्रमांक 9 अंतर्गत NKP SALVE मार्ग होटल परासर द्वारा अतिक्रमण किये जाने की शिकायत पड़ोस के लॉज संचालक नारायण सेवक ने मनपा अतिरिक्त आयुक्त राम जोशी से की.उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिक्रमण विभाग प्रमुख महेश मोरोने को तत्काल दखल लेने का निर्देश दिया।इन्होने भी गंभीरता दिखते हुए मंगलवारी जोन के वार्ड अधिकारी हरीश राऊत को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Advertisement

उक्त मामले से नागपुर टुडे ने भी 2 दफे हरीश राऊत का ध्यानाकर्षण करवाया लेकिन शिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला।क्या उक्त अतिक्रमणकारी से मंगलवारी जोन का कोई समझौता हो गया या फिर शिकायतकर्ता को न्यायालय की शरण में जाने के लिए मजबूर किया जा रहा !

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.