Published On : Fri, Nov 13th, 2020

बिना शिकायत के उठ नहीं रहा कचरा

Advertisement

– मंगलवारी जोन का अजब कारनामा,बावजूद कहते ALL IS WELL

नागपुर : नियमित साफ़-सफाई और कचरा संकलन मामले में मंगलवारी जोन हमेशा ही विवादों में रहा.बावजूद इसके संबंधितों पर मनपा प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग कोई कार्रवाई नहीं करते।इसके बावजूद जोनल अधिकारी BOKARE कहते हैं ALL IS WELL .

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मंगलवारी जोन का दायरा नागपुर रेलवे स्टेशन से लेकर गोरेवाड़ा,गोधनी गांव सिमा और कोराडी रोड स्थित गोधनी रेलवे स्टेशन मार्ग के बायीं ओर तक हैं.इस सम्पूर्ण क्षेत्र के लिए जरूरतानुसार कर्मियों का आभाव हैं.

इसकी पूर्तता पर बल देने के बजाय जोनल कार्यालय मासिक समझौते पर ध्यान केंद्रित किये हुए हैं.इस मामले में जोनल अधिकारी काफी चर्चित हैं,इनका ध्यान सिर्फ घाघ नगरसेवकों पर केंद्रित रहता हैं,इसलिए विवादों में घिरे रहने के बावजूद इनका तबादला नहीं होता,आश्चर्य हैं.

Advertisement

नतीजा ज़ोन के दायरे में रोजाना दर्जनों जगह कचरा फैला और पड़ा दिखता हैं वह भी कई दिन.इस मामले में जैसे ही आम नागरिकों की शिकायत मिलती हैं कोई न कोई बहाना बना दिया जाता हैं और कचरा का स्थल या फोटो की मांग की जाती तथा विशेष की शिकायत मिली तो भी एक दिन बाद कचरा उठाया जा रहा.कचरा संकलन की शिकायत कम से कम हो इसके लिए संकलन करने वाली कंपनी मासिक मानधन भी जोनल अधिकारियों को नियमित दे रही.

यही आलम रहा तो शहर की स्वच्छता पर प्रश्नचिन्ह लग सकता हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.