Published On : Wed, Jun 1st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

BAPS स्वामिनारायण मंदिर में मनाया गया मानव उत्कर्ष महोत्सव

Advertisement

– पूज्य ज्ञानवत्सल स्वामी ने 5000 से अधिक भक्तों को सिखाएं जीवन उत्कर्ष के पाठ

नागपुर – विश्ववंदनीय संतविभूति प्रमुखस्वामी महाराज के शताब्दी महोत्सव के अवसर पर नागपुर के प्रसिद्ध BAPS स्वामिनारायण मंदिर के द्वारा विराट मानव उत्कर्ष महोत्सव मनाया गया। इस महोत्सव के मुख्य आकर्षणरूप BAPS के प्रसिद्ध वक्ता और मोटिवेशनल स्पीकर संत पू. ज्ञानवत्सल स्वामीजी का वक्तव्य था।

Gold Rate
07 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,55,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,55,400 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस महोत्सव की शरूआत शाम 7:30 बजे हुई। जिसमें प्रारंभ से ही नागपुर शहर के भाविक भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। महोत्सव की शरूआत में BAPS संस्था द्वारा आयोजित विराट व्यसनमुक्ति अभियान और पारिवारिक शांति अभियान की दमदार प्रस्तुति हुई, जिसमें छोटे – छोटे बच्चों ने लाखों लोगों को किस प्रकार व्यसन छुडवाए उसकी झलक दिखाई गई औरसाथ ही संस्था के 72 हजार स्वयंसेवको ने देश के 17 राज्यों के 10012 शहरों और गाओं के 24 लाख घरों में जाकर पारिवारिक शांति का संदेश दिया इसकी भी झलक दिखाई।

पू. ज्ञानवत्सल स्वामीजी ने अपने जोशपूर्ण और प्रेरक प्रवचन के द्वारा उपस्थित हजारो लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा मानव जीवन के विभिन्न आयामों को किस प्रकार विकसित किया जाए, इसमें उन्होंने आत्मविश्वास,सद्वांचन, अच्छी आदतें, समय का आयोजन, नितिमत्ता आदि अनेक विषयों पर प्रकाश डाला। पारिवारिक जीवन, व्यक्तिगत जीवन और सामाजिक जीवन को किस प्रकार बेलेंस कर सके इसकी भी अद्भूत समझ उन्होंने दी। भगवान में श्रद्धा और विश्वास किसी भी मनुष्य के लिए अत्यन्त आवश्यक हैं इसके बिना सच्चा विकास और उत्कर्ष नहीं हो सकता। इस प्रकार उन्होंने सभी को सही जीवन जीने की कला सिखाई।

इस महोत्सव में नगर के कई महानुभावों ने उपस्थित रहकर शोभा में अभिवृद्धि की।सभा के दौरान ही सभी को स्वादिष्ट व्यंजनो से युक्त महाप्रसाद का भी लाभ प्राप्त हुआ। अंतमें सभी ने इस महोत्सव में से जीवन में उत्कर्ष की कुछ न कुछ प्रेरणा प्राप्त कर विदाय ली।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement