
Representational Image
नागपुर: शहर घूमने आई एक 17 साल की नाबालिग के साथ उसकी सौतेली मां की दोस्त के पति ने दो बार बलात्कार किया। मध्य प्रदेश निवासी पीड़िता एक दिन की छुट्टी पर नागपुर घूमने आई थी। पीड़िता ने बेलतरोडी पुलिस थाने में गुरुवार को शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी संजय सय्यम (37) को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने बताया आरोपी शख्स अक्सर पीड़िता के घर आता-जाता रहता था। 14 मई को किशोरी के घर पर अकेले होने पर संजय वहां गया और उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसने किशोरी को किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। पीड़िता के पिता घटना के समय शहर से बाहर गए हुए थे। घटना के बारे में पता चलने पर पीड़िता की सौतेली मां उसे आरोपी के घर लेकर गई और उसके गलत काम के बारे में बताने को कहा।
इसके बाद भी संजय ने दोबारा 15 मई को नाबालिग को अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार किया। इस बार परिवार ने पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। बेल्तारोडी पुलिस ने भी मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में रखा गया है और पूछताछ की जा रही है।
गोंदिया थप्पड़ कांड में दो आरोपियों को सजा; 5 साल कैद #newsupdate...
गंगा-जमुना परिसर में चश्मा विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला #nagpurnews #crime...
पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह.. #maharashtranews #newsupdate #murdernews #crime
कॉजवे पर जलभराव, सफर बना जोखिमभरा #maharashtranews #barish #newsupdate
संजय राउत ने बयान की जांच मांगी #MaharashtraNews #SanjayRaut #LatestNews #NewsUpdate #shivsenaubt
मुक्ताईनगर में मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान #MaharashtraNews #barish #nuksaan #NewsUpdate







