Published On : Sat, May 19th, 2018

मस्जिद में 13 साल की बच्ची का रेप, मौलवी को उम्रकैद

Advertisement
Court Gavel

Representational Pic

मुंबई: 13 साल की एक बच्ची का बार-बार रेप करने और उसका अश्लील विडियो बनाने के दोषी पाए गए मस्जिद के एक 75 वर्षीय मौलवी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। मामले की सुनवाई यौन अपराध से बच्चों का विशेष संरक्षण ऐक्ट की अदालत द्वारा की गई।

यह मामला चर्चा में तब आया था जब 2013 में पीड़िता के एक पड़ोसी ने कुछ लड़कों के मोबाइल पर उसकी क्लिप देखी। इसके बाद पड़ोसी ने पीड़िता के पैरंट्स को इस बारे में जानकारी दी और सतर्क किया। अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में कहा कि दिसंबर 2012 में सुबह लगभग 11:30 बजे पीड़िता अपने दोस्तों के साथ परीक्षा देने स्कूल जा रही थी, तभी मौलवी ने उसे परीक्षा में काम आने वाले कुछ महत्वपूर्ण नोट्स देने के बहाने मस्जिद में बुलाया। पीड़िता के दोस्त तो वहां से चले गए लेकिन पीड़िता नोट्स के लिए वहीं रुक गई। इसके बाद मौलवी ने दरवाजा लॉक कर लिया और पीड़िता का रेप किया। मौलवी ने पीड़िता को धमकी देते हुए इस बारे में किसी से कुछ न कहने की बात भी कही।

मौलवी ने इसके बाद भी कई बार पीड़िता का रेप किया और उसका विडियो बनाया। मौलवी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर वह किसी को इस बारे में बताएगी तो वह उसके माता-पिता की हत्या कर देगा। पीड़िता के पड़ोसी और मामले के एक गवाह ने कोर्ट को बताया कि जनवरी 2013 में एक दिन दोपहर में मस्जिद के पास सड़क पर उसने लड़कों की भीड़ देखी। जब वह उनके पास गया तो देखा कि वे मोबाइल पर एक विडियो क्लिप देख रहे हैं। विडियो में एक आदमी बच्ची के साथ गलत काम कर रहा था। उसे वह बच्ची जानी-पहचानी लगी। इसके बाद उसने मामले की पूरी जानकारी पीड़िता के पिता को दी।

Gold Rate
June 24 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,23,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गवाह ने बताया कि इसके बाद पीड़िता ने पिता ने घर जाकर उससे पूरी बात पूछी। तब पीड़िता ने बताया कि आरोपी लगातार उसका यौन शोषण कर रहा था। इसके बाद पड़ोसी ने पुलिस को बुलाया और मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया। क्लिप के प्रसार से जुड़े दो अन्य लोगों को भी कोर्ट ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत जेल भेज दिया है।

Advertisement
Advertisement
कॉजवे पर जलभराव, सफर बना जोखिमभरा #maharashtranews #barish #newsupdate

कॉजवे पर जलभराव, सफर बना जोखिमभरा #maharashtranews #barish #newsupdate

संजय राउत ने बयान की जांच मांगी #MaharashtraNews #SanjayRaut #LatestNews #NewsUpdate #shivsenaubt

संजय राउत ने बयान की जांच मांगी #MaharashtraNews #SanjayRaut #LatestNews #NewsUpdate #shivsenaubt

मुक्ताईनगर में मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान #MaharashtraNews #barish #nuksaan #NewsUpdate

मुक्ताईनगर में मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान #MaharashtraNews #barish #nuksaan #NewsUpdate

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जलभराव #MaharashtraNews #hospital #barish #NewsUpdate #amravati

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जलभराव #MaharashtraNews #hospital #barish #NewsUpdate #amravati

लोकल में विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या #maharashtranews #crime #murdernews #newsupdate

लोकल में विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या #maharashtranews #crime #murdernews #newsupdate

कर्जमाफी मांगने बैल पर पहुंचा किसान #latestnews #maharashtranews #newsupdate #viralnews #chandrapur

कर्जमाफी मांगने बैल पर पहुंचा किसान #latestnews #maharashtranews #newsupdate #viralnews #chandrapur

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges