Published On : Wed, Jun 7th, 2017

घर के सामने गंदे पानी को लेकर हुए विवाद में नितिन सोनी की मौत

Advertisement

Bajeria-Murder
नागपुर:
 घर के सामने से बहते गंदे पानी को लेकर हुए हुए झगड़े की वजह से बजरिया इलाके में एक शख्श की मौत हो गयी। मृतक 40 वर्षीय नितिन सोनी के बगल में रहने वाले मौर्य परिवार से गंदे पानी को लेकर बुधवार सुबह विवाद हुआ। जिसके बाद मौर्य परिवार के सदस्यों ने सोनी के घर के सामने बने हैंडपंप को उखाड़ दिया।

सुबह हुई इस घटना के बाद नितिन घर के पास ही अपने जनरल स्टोर चला गया। उसके दुकान जाने के बाद भी मौर्य और सोनी परिवार की महिलाओ के बीच झगड़ा चलता रहा। इस विवाद में आरोपी राजेंद्र मौर्य, अशोक मौर्य, मुकेश मौर्य और राजेंद्र का लड़का भी कूद गया। दुकान गए नितिन को राजेंद्र के बेटे ने दुकान जाकर घर बुलाया। दुकान से लौटते ही सड़क पर ही चारो आरोपियों ने उससे मारपीट की जिस वजह से उसके शरीर पर कई जगह अंदरूनी मार लगी। मारपीट के दौरान ही नितिन को अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई और जमीन पर गिर कर बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में उसे आनन-फ़ानन में मेयों अस्पताल ले जाने के लिए कुछ लोग निकले लेकिन उसकी बीच रास्ते में ही मौत हो गयी।

नितिन की मौत किस वजह से हुई इसकी पुख्ता जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद ही पता चलेगी। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों और डॉक्टर के अनुमान के मुताबिक अंदरूनी मार लगाने की वजह से नितिन की मौत होने की बात कही जा रही है। इस घटना के बाद आरोपियों में से अशोक मौर्य और मुकेश मौर्य ने सरेंडर कर दिया है जबकि अन्य आरोपियों के साथ दो महिलाओ को पुलिस हिरासत में लिया गया है।

Gold Rate
Aug 14 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,32,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस घटना के बाद डीसीपी ज़ोन 3 के साथ पुलिस के अला अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। नितिन की मौत की खबर पाकर इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। नितिन अपने मृदभाषी स्वभाव के लिए इलाके में जाना जाता था। मामूली से विवाद में उसकी मौत की वजह से इलाके के लोग सदमे में है।

Advertisement
Advertisement
अमरावती में उत्साह से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस #vidarbhanews #maharashtranews #newsupdate #news

अमरावती में उत्साह से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस #vidarbhanews #maharashtranews #newsupdate...

ओबीसी की जातिवार जनगणना पर बावनकुले का बड़ा बयान #Bawankule #OBCJanaganana #NagpurNews #News

ओबीसी की जातिवार जनगणना पर बावनकुले का बड़ा बयान #Bawankule #OBCJanaganana #NagpurNews...

तिरंगे की रोशनी में जगमगाई मनपा इमारत #maharashtranews #vidarbhanews #newsupdate #news

तिरंगे की रोशनी में जगमगाई मनपा इमारत #maharashtranews #vidarbhanews #newsupdate #news

26 साल की उम्र सीमा पर आदिवासी छात्रों का विरोध #vidarbhanews #maharashtranews #newsupdate #news

26 साल की उम्र सीमा पर आदिवासी छात्रों का विरोध #vidarbhanews #maharashtranews...

चंद्रपुर में उत्साह से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस #vidarbhanews #maharashtra #newsupdate #news

चंद्रपुर में उत्साह से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस #vidarbhanews #maharashtra #newsupdate...

जाति आधारित जनगणना पर बावनकुले का बड़ा दावा #vidarbhanews  #maharashtranews #newsupdate #news

जाति आधारित जनगणना पर बावनकुले का बड़ा दावा #vidarbhanews #maharashtranews #newsupdate #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges