नोएडा: नोएडा में हल्दीराम की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है. सेक्टर 68 में हल्दीराम की ये फैक्ट्री है. फायर ब्रिगेड की एक दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिशों में जुटी हैं.
चीफ फायर ऑफिसर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार शाम लगभग 7 बजे सेक्टर 68 स्थित हल्दीराम कंपनी की एक इकाई में भयंकर आग लग गई. उन्होंने बताया कि 2 घंटे से आग बुझाने का काम जारी है. तेज हवाओं के चलते आग की लपटें काफी भयंकर उठ रही हैं.
घटना के वक्त फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे मजदूरों को आनन-फानन में बाहर निकाल लिया गया. आग लगने की वजहों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. आग पूरी तरह बुझाए जाने के बाद ही पता चलेगा की कितने का नुकसान हुआ. घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है.
मिसिंग लिंक की बदहाली पर तीखा हमला #maharashtranews #newsupdate #politicsnews #latestnews
आमगांव में घरों में घुसा बारिश का पानी #maharashtranews #barish #mansoon #nuksan
सीबीजी गैस पर वाहन चालकों का विरोध #maharashtranews #andolan #cnggas #wardhanews #newsupdate
नागपुर में अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार #nagpurnews #crimenews #avaidh #newsupdate...
How AI is Transforming Policing | IPS Harssh Poddar Exclusive Interview |...
कशेडी घाट में भारी भूस्खलन, यातायात बंद ...#newsupdate #latestnews #maharashtranews #maharashtra




