Published On : Wed, Sep 6th, 2017

हल्दीराम की फैक्ट्री में भीषण आग

Advertisement


नोएडा:
नोएडा में हल्दीराम की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है. सेक्टर 68 में हल्दीराम की ये फैक्ट्री है. फायर ब्रिगेड की एक दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिशों में जुटी हैं.

चीफ फायर ऑफिसर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार शाम लगभग 7 बजे सेक्टर 68 स्थित हल्दीराम कंपनी की एक इकाई में भयंकर आग लग गई. उन्होंने बताया कि 2 घंटे से आग बुझाने का काम जारी है. तेज हवाओं के चलते आग की लपटें काफी भयंकर उठ रही हैं.

घटना के वक्त फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे मजदूरों को आनन-फानन में बाहर निकाल लिया गया. आग लगने की वजहों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. आग पूरी तरह बुझाए जाने के बाद ही पता चलेगा की कितने का नुकसान हुआ. घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.