Published On : Sat, May 20th, 2017

महात्मा फुले बाजार में लगी भीषण आग, दस दुकानें जली

Advertisement

नागपुर: 
शनिवार को चार बजे के करीब महात्मा फुले बाजार की पीछे की दुकानों में अचानक आग लग गयी. जिसके कारण करीब दस दुकाने जल गयी. इनमे ज्यादातर दुकानें फलों की और सब्जियों की थी. बाजार के दुकानों के मालिकों का कहना है की यह आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है. लेकिन अग्निशमन विभाग का कहना है की आग की वजह व्यापारियों द्वारा फलों को पकाने के लिए कैल्शियम कार्बोराइट का उपयोग किया जाता है और ज्यादा गर्मी बढ़ने की वजह से इसके कारण ही यह आग लगी. इस आगजनी में दुकानों में रखा सारा माल जलकर राख हो गया. इसमें गनीमत है की किसी को कोई चोट नहीं पहुंची. अग्निशमन विभाग की दस गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. दोपहर में लगी इस आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया.

जिसके कारण आग से उठनेवाला धुवा दूर से ही दिखाई देने लगा था. इस धुएं के कारण मार्किट परिसर में कुछ दिखाई भी नहीं दे रहा था. इस परिसर में ट्रैफिक काफी होता है और जगह जगह पर सीमेंट की सड़कें बनाने का कार्य शुरू है. जिसके कारण भी अग्निशमन की गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.साथ ही इसके तमाशबीनो के कारण भी आग बुझाने के दौरान विभाग कर्मियों को काफी परेशान होना पड़ा.

Gold Rate
June 152026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews

तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews

भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews

भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews

महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना  #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews

महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews

रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death

रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death

सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate

सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges