Published On : Sat, May 20th, 2017

स्वाईन फ्लू का नागपुर शहर में बढ़ा कहर, सात दिनों में 5 महिला मरीज पॉजिटिव

Advertisement

File Pic


नागपुर:
 बढ़ते तापमान के बावजूद स्वाईन फ्लू के विषाणुओ का प्रमाण भी तेजी से बढ़ रहा हैं. मेडिकल अस्पताल में सात दिनो में छह मरीज स्वाईन फ्लू पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें पांच महिलाओं का समावेश है. जनवरी माह से 19 मई तक स्वाईन फ्लू से मरनेवालों की संख्या 25 पहुंच चुकी है. इनमें कुछ छोटे बच्चे भी शामिल हैं. मेडिकल अस्पताल में अब तक पांच मरीजों की मृत्यु हो चुकी हैं. स्वाईन फ्लू का यही सिलसिला चलता रहा तो मृतकों की संख्या और बढ़ने का अनुमान डॉक्टरों ने जताया है.

डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादा गर्मी में स्वाईन फ्लू के वायरस टिक नहीं पाते और इस मौसम में यह वायरस फैलता भी नहीं है . लेकिन अप्रैल और मई में बढ़ते तापमान के बावजूद स्वाईन फ्लू के अनेक मामले सामने आए हैं. स्वाईन फ्लू के वायरस सबसे ज्यादा बारिश और सर्दी के मौसम में सक्रिय होते हैं. डॉक्टरों ने भी माना है कि स्वाईन फ्लू के बढ़ते मरीजों के कारण परिस्थिति नाजुक बनती जा रही हैं. प्रशासन द्वारा अनेक आश्वासन दिए गए लेकिन स्वाईन फ्लू का बढ़ता कहर नियंत्रण में नहीं आता दिखाई नहीं दे रहा है.

मेडिकल अस्पताल में स्वाईन फ्लू के तीन मरीजों का इलाज चल रहा है. जिनमे 2 मरीज अमरावती के है और 1 मरीज नागपुर का है. यह तीनों महिलाए हैं. जानकारी के अनुसार स्वाईन फ्लू की बीमारी महिलाओं में ज्यादा पाई जा रही है. मेडिकल अस्पताल के स्वाईन फ्लू वार्ड की डॉ. यमिता साठे ने कहा है कि स्वाईन फ्लू हुआ है या नहीं यह जल्दी समझ में नहीं आता. ज्यादा सर्दी, खांसी, बुखार या ज्यादा सफर करने पर स्वाईन फ्लू की बीमारी के लक्षण हैं. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि तीन से चार दिन बुखार रहने पर जल्द से जल्द स्वाईन फ्लू की जांच कराई जानी चाहिए.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.