Published On : Wed, Nov 4th, 2020

एफडीए की बड़ी कार्रवाई, 7,18,274 रुपए का खाद्य तेल जब्त

Advertisement


नागपुर– त्योहारों के महीने में खाद्य पदार्थो में मिलावट होने के ज्यादा मामले सामने आते है. नागपुर एफडीए की ओर से खाद्य तेल में मिलावट के शक के आधार पर अन्न व् औषधी प्रशासन के सहायक आयुक्त शरद कोलते के नेतृत्व में मस्कासाथ, इतवारी, रानी दुर्गावती चौक, वाड़ी के में.

महालक्ष्मी ट्रेडर्स, में.प्रीतम ट्रेडिंग कंपनी, में.चांदूमल भगवानदास, में.सुपारीवाला सेल्स कॉर्पोरेशन व् में.आसुमल लिलराम में जांच की गई और टीन के डिब्बों का दोबारा उपयोग और मिलावट के शक पर फल्ली का 4770.28 किलो तेल लगभग 7,18,274 रूपए का माल जब्त किया गया है. जब्त किए गए माल से एक-एक नमूना जांच के लिए लैब भेजा गया है. इसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह कार्रवाई अन्न के सह-आयुक्त चंद्रकांत पवार के मार्गदर्शन में और सहायक आयुक्त शरद कोलते के नेतृत्व में की गई है. इस कार्रवाई में अन्न सुरक्षा अधिकारी विनोद धवड, अनंत चौधरी, अमितकुमार उपलप, ललित सोयाम, महेश चाहांदे और अखिलेश राऊत शामिल थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.