Published On : Wed, Nov 4th, 2020

धंतोली पार्क के नागरिक अवैध ठेले और दुकान लगानेवालों से परेशान

Advertisement

नागपुर– नागपुर के धंतोली पार्क के पास रहनेवाले नागरिकों को इन दिनों अतिक्रमण कर ठेले लगानेवाले लोगों के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यहांपर ठेले लगानेवाले दुकानो में दिनभर भीड़ रहती है और जिसके कारण इनके बीच गाली गलौज भी होती है. जिसके कारण परिसर का माहौल ख़राब हो रहा है.

अतिक्रमण कर अपनी दूकान और ठेले लगानेवालों के कारण यहां पर रोजाना ट्रैफिक की समस्याओ का सामना नागरिकों को करना पड़ता है. यहां एक दिव्यांग के नाम पर महानगर पालिका द्वारा दूकान भी है, जहांपर दिव्यांग नहीं, बल्कि कोई दूसरा स्वस्थ आदमी ही दूकान चला रहा है. यहां पर अवैध तरीके से लूज सिगरेट भी बेचीं जा रही है. परिसर के नागरिकों ने अतिक्रमण की शिकायत लक्ष्मीनगर झोन के अधिकारियों से भी की है.

इस बारे में लक्ष्मी नगर झोन के जूनियर इंजीनियर बालपांडे ने जानकारी देते हुए कहा की इसकी जांच करने के लिए धंतोली पार्क के पास कर्मचारियों को भेजा गया है. इसके बाद कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने बताया की हमारी कार्रवाई करने के बाद यह दुकानें बंद हो जाती है, लेकिन हमारे जाते ही फिर दोबारा यह दुकानें लगा दी जाती है. उन्होंने कहा की अगर हमारे साथ-साथ पुलिस विभाग भी अगर इन अतिक्रमणधारियो पर नियमित कार्रवाई करे, तो यह लोग दोबारा दूकान नहीं लगाएंगे .

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.