नागपुर टुडे स्पेशल रिपोर्ट
नागपुर टुडे – नागपुर की चर्चित युवती आशी डे हत्याकांड में कन्हान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस बहुचर्चित मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोनू उर्फ आशीष मनपिया को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आज आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड की मांग करेगी। इस कार्रवाई को कन्हान पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी सफलता माना जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मोनू उर्फ आशीष मनपिया और मृतका आशी डे के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के बीच लगातार विवाद चल रहा था। दोनों एक-दूसरे पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और परेशान करने के आरोप लगाते रहे थे। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आ रही है।
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज और अन्य महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। लगातार चली बारीकी से जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया।
यह पूरा मामला सोमवार तड़के उस समय सामने आया था, जब कन्हान नदी के पुल के नीचे पानी में एक युवती का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाला। प्रारंभिक पहचान के बाद मृतका की शिनाख्त नागपुर की चर्चित युवती आशी डे के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने जांच शुरू की थी।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई थी कि युवती की हत्या कहीं और कर शव को कान्हान नदी में फेंका गया। इसी दिशा में पुलिस ने जांच तेज करते हुए मृतका के संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ शुरू की। तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर संदेह की सुई मोनू उर्फ आशीष मनपिया की ओर गई, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और गिरफ्तार कर लिया गया।
मृतका लंबे समय से चर्चाओं में रही
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आशी डे लंबे समय से विभिन्न कारणों से चर्चाओं में रही थी। उसका नाम कथित रूप से कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों और विवादित व्यक्तियों के संपर्क में होने की चर्चाओं में आता रहा है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।
कुछ वर्ष पूर्व उसके भाई की हत्या भी हुई थी, जिसके मामले में वह लगातार न्याय की लड़ाई लड़ रही थी। इसके अलावा उसके निजी संबंधों और अन्य विवादों की भी पुलिस जांच कर रही है।
हत्या की वजह का खुलासा अभी बाकी
हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन हत्या किस वजह से की गई, इसका आधिकारिक खुलासा अभी नहीं हुआ है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग, निजी रंजिश, आर्थिक विवाद या कोई अन्य कारण था।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या की वारदात कहां हुई, शव को नदी तक कैसे लाया गया और इस पूरे घटनाक्रम में क्या किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका रही है।
कन्हान पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य, मोबाइल डेटा और अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर पूरे हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है। जांच पूरी होने के बाद पुलिस इस सनसनीखेज हत्याकांड का विस्तृत खुलासा कर सकती है।
-रविकांत कांबले
कलमना पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी #Nagpur #NagpurNews #CrimeNews #Theft #ThiefArrested...
'गूंगी गुड़िया' टिप्पणी पर भड़की एनसीपी #maharashtranews #solapur #newsupdate #maharashtra
जाफराबाद में गुटखा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा #maharashtranews #jalna #newsupdate #maharashtra
नदी में बही मिनी बस आखिरकार नजर आई #maharashtranews #bhiwandi #newsupdate #maharashtra
Amravati Flood News | बाढ़ प्रभावित इलाकों का सांसद अमर काले ने...
बारिश से बढ़ा चारा, चरवाहों को बड़ी राहत #maharashtranews #nashik #newsupdate #maharashtra





