Published On : Sat, Oct 20th, 2018

महाराष्ट्र कुश्ती लीग में विदर्भ के शेर भी भरेंगे दम

Advertisement

मराठी फिल्म अभिनेता स्वप्निल जोशी विदर्भ के शेर टीम के मालिक

नागपुर: जल्द ही खेल प्रेमियों को इंडियन कबड्डी लीग की तर्ज पर महाराष्ट्र कुश्ती लीग देखने को मिलेगी। इस लीग में राज्य के विभिन्न जिलों की 6 टीमें भाग लेंगी। इन 6 टीमों में से एक विदर्भ की टीम विदर्भ के शेर भी होगी।

Gold Rate
Mar 30,2026 - Time 10.25Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,45,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,600/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मनोरंजन के साथ व्यवासय के रूप में विकसित हो रहे आयोजन के लीग फॉर्मेट में उद्योगपति,सिने कलाकार और जानेमाने लोग भी जुड़ रहे है। पुणे के बालेवाड़ी स्टेडियम में 2 से 18 नवंबर के बीच होने वाले आयोजन में विदर्भ की टीम को मराठी फिल्म इंड्रस्टी के कलाकार स्वप्निल जोशी ने ख़रीदा है।

एक खेल टीम के मालिक बनने और खेल से जुड़ने को लेकर उत्सुक स्वप्निल ने ट्विटर पर लिखा ” हम विदर्भ के शेर” मुझे हमेशा मैदान में खेले जाने वाले खेल को लेकर उत्सुकता थी। मै इस बात के लिए पैशिनेट था की खेल को बढ़ावा देने के लिए क्या किया जा सकता है।

इतने बड़े आयोजन में एक टीम का मालिक होने का मान मुझे मिला है। मै यह खेल अगर खेल नहीं भी रहा हूँ तब भी खिलाड़ियों का प्रोत्साहन करूँगा। आज तक एक कलाकार के रूप में जो भी नाम कमाया। मुझे जो भी मिला महाराष्ट्र की धरती से मिला। उसका भगुतान नहीं हो सकता है लेकिन कुश्ती जैसे मैदानी खेल को बचाने का एक छोटा सा प्रयास कर सकता हूँ।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement