Published On : Tue, Sep 18th, 2018

महाराष्ट्र के 12 शहरों में 91 रूपए के ऊपर पेट्रोल

Advertisement

petrol-diesel

मुंबई : देश में पेट्रोल के दाम लगातर आसमान छू रहे हैं और मुंबई भी इससे अछूता नहीं है. मुंबई में सोमवार को पेट्रोल का खुदरा मूल्य बढ़कर 89.44 रुपये प्रति लीटर हो गया. रविवार को यह 89.29 रुपये पर था. वहीं डीजल 17 पैसे बढ़कर 78.33 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. अन्य प्रमुख मेट्रो शहरों की तुलना में मुंबई में ईंधन की कीमतें सर्वाधिक हैं.

हालांकि, इंडियन ऑइल के प्रवक्ता ने कहा कि परिवहन की अधिक लागत के कारण कुछ शहरों में ईंधन के दाम मुंबई से ज्यादा हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन शहरों में परभानी, नंदुरबार, नांदेड़, लातूर, जलगांव, बीड, औरंगाबाद और रत्नागिरी समेत अन्य है. यहां पेट्रोल 90 रुपये के ऊपर चल रहा है.

Gold Rate
July 30 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,18,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

महाराष्ट्र में अन्य राज्यों की तुलना में ईंधन की कीमतें सबसे अधिक हैं क्योंकि यहां पेट्रोल और डीजल पर सबसे अधिक यानी 39 प्रतिशत से कुछ अधिक वैट लगता है. इसमें पेट्रोल पर 9 रुपये और डीजल पर एक रुपये का सेस भी शामिल है. राज्य सरकार ने मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में पेट्रोल पर 25 प्रतिशत वैट लगाया है जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में यह 26 प्रतिशत है.

इसी तरह डीजल पर तीन शहरों में 21 प्रतिशत वैट और अन्य शहरों में 22 प्रतिशत वैट है. साथ ही एक रुपये प्रति लीटर का सेस भी लगता है. मुंबई में 31 अगस्त के बाद से अब तक पेट्रोल 2.50 रुपये और डीजल 3.92 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है. इस बीच, राज्य के कई शहरों में पेट्रोल 90 से 91 रुपये प्रति लीटर के बीच बिक रहा है. जैसे परबनी में पेट्रोल 91.27 रुपये और डीजल 79.15 रुपये प्रति लीटर है. यह देश में सबसे अधिक है

Advertisement
Advertisement
निर्मल उज्ज्वल के प्रमोटर के घर पहुंचे जमाकर्ता | "हमारा पैसा वापस करो" | Nagpur News | Viral Video

निर्मल उज्ज्वल के प्रमोटर के घर पहुंचे जमाकर्ता | "हमारा पैसा वापस...

NagpurCrime : नागपुर में काली बाइक गैंग का आतंक; एक दिन में 3 जगह वारदात #Nagpur #NagpurNews #Crime

NagpurCrime : नागपुर में काली बाइक गैंग का आतंक; एक दिन में...

Amravati: दर्यापुर के ज्वेलर्स में हथियारबंद डकैती #Amravati #jewellery  #Robbery #Crime #Robbery

Amravati: दर्यापुर के ज्वेलर्स में हथियारबंद डकैती #Amravati #jewellery #Robbery #Crime #Robbery

Nagpur: Cotton Market की सद्गुरु सेल्स में भीषण आग #Nagpur #NagpurNews #FireAccident #FireBrigade

Nagpur: Cotton Market की सद्गुरु सेल्स में भीषण आग #Nagpur #NagpurNews #FireAccident...

Nagpur: हिस्ट्रीशीटर पुलिस कस्टडी से फरार #Nagpur #NagpurNews  #HistorySheeter #PoliceCustody #Crime

Nagpur: हिस्ट्रीशीटर पुलिस कस्टडी से फरार #Nagpur #NagpurNews #HistorySheeter #PoliceCustody #Crime

रोकड़े ज्वैलर्स ने पेश किया अपना नया ब्रांड लोगो #nagpur #nagpurnews #RokdeJewellers #jwellers

रोकड़े ज्वैलर्स ने पेश किया अपना नया ब्रांड लोगो #nagpur #nagpurnews #RokdeJewellers...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges