Published On : Tue, Sep 18th, 2018

मुकेश अंबानी के बेटे आकाश से पहले होगी बेटी ईशा की शादी

Advertisement

नई दिल्‍ली: देश की सबसे अमीर शख्सियत मुकेश अंबानी के घर में बेटे आकाश से पहले बेटी ईशा अंबानी की ही शादी होने वाली है. सूत्रों की मानें तो अंबानी परिवार में इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. ईशा की शादी पीरामल ग्रुप को संभालने वाले पीरामल परिवार के बेटे आकाश पीरामल से तय हुई है. आनंद पीरामल, ‘पीरामल ग्रुप’ के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं.

इटली में 21 सितंबर को सगाई
हमारे सहयोगी पोर्ट्ल डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक अंबानी परिवार ने बेटी ईशा की शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं. डीएनए को सूत्र ने बताया है कि मुकेश अंबानी के बेटे आकाश से पहले बेटी ईशा की शादी की तैयारियां जारी हैं और इससे पहले 21 सितंबर को इटली में ग्रैंड लेवल पर ईशा और आनंद पीरामल की सगाई होनी है.

Gold Rate
July 30 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,18,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उदयपुर में होगा प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन
डीएनए को सूत्र ने बताया है कि सगाई के बाद शादी से पहले की रस्मों को राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में किए जाने की तैयारियां चल रही हैं. जिसे नवंबर के आखिरी सप्ताह और दिसंबर की शुरुआत में आयोजित किया जाएगा. इसके लिए अंबानी-पीरामल परिवार लोकेशन की तलाश में है. उदयपुर अपनी खूबसूरती और रजवाड़ों वाली शानो-शौकत के लिए जाना जाता है. इस प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां भी शामिल होंगी.

मुंबई में 12 दिसंबर को शादी
ईशा की शादी अंबानी परिवार मुंबई में ही करेगा और शादी की तारीख 12 दिसंबर तय कर दी गई है. जो कि देश की सबसे ग्रैंड शादी होगी. इस शादी में देश की राजनीति, कारोबारी और सिने जगत की सभी बड़ी हस्तियां शामिल होंगी. ईशा की शादी के बाद परिवार बेटे आकाश की शादी की तैयारी करेगा.

Advertisement

आकाश अंबानी की शादी मार्च 2019 में
आकाश अंबानी की सगाई मुंबई में 30 जून को एक बड़े जश्न के बीच की गई थी. इसके बाद से ही कयास लगाए जाने लगे थे कि आकाश की शादी शायद पहले होगी लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये महज कयास ही साबित होंगे और मुकेश अंबानी भारतीय रीति रिवाजों के मुताबिक बेटी की शादी के बाद ही बेटे की शादी करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक आकाश और श्लोका मेहता की शादी मार्च 2019 को होगी.

Advertisement
निर्मल उज्ज्वल के प्रमोटर के घर पहुंचे जमाकर्ता | "हमारा पैसा वापस करो" | Nagpur News | Viral Video

निर्मल उज्ज्वल के प्रमोटर के घर पहुंचे जमाकर्ता | "हमारा पैसा वापस...

NagpurCrime : नागपुर में काली बाइक गैंग का आतंक; एक दिन में 3 जगह वारदात #Nagpur #NagpurNews #Crime

NagpurCrime : नागपुर में काली बाइक गैंग का आतंक; एक दिन में...

Amravati: दर्यापुर के ज्वेलर्स में हथियारबंद डकैती #Amravati #jewellery  #Robbery #Crime #Robbery

Amravati: दर्यापुर के ज्वेलर्स में हथियारबंद डकैती #Amravati #jewellery #Robbery #Crime #Robbery

Nagpur: Cotton Market की सद्गुरु सेल्स में भीषण आग #Nagpur #NagpurNews #FireAccident #FireBrigade

Nagpur: Cotton Market की सद्गुरु सेल्स में भीषण आग #Nagpur #NagpurNews #FireAccident...

Nagpur: हिस्ट्रीशीटर पुलिस कस्टडी से फरार #Nagpur #NagpurNews  #HistorySheeter #PoliceCustody #Crime

Nagpur: हिस्ट्रीशीटर पुलिस कस्टडी से फरार #Nagpur #NagpurNews #HistorySheeter #PoliceCustody #Crime

रोकड़े ज्वैलर्स ने पेश किया अपना नया ब्रांड लोगो #nagpur #nagpurnews #RokdeJewellers #jwellers

रोकड़े ज्वैलर्स ने पेश किया अपना नया ब्रांड लोगो #nagpur #nagpurnews #RokdeJewellers...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges