Published On : Sun, Apr 22nd, 2018

गढ़चिरौली में नक्सली नेता साईनाथ और सिनू सहित 16 ढेर

Advertisement

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें पुलिस ने 16 नक्सलियों को ढेर कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई में नक्सली नेता साईनाथ और सिनू भी मारे गए। गढ़चिरौली जिले के इटापल्ली के बोरीया वन क्षेत्र में महाराष्ट्र पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में ये नक्सली मारे गए। माना जा रहा है कि नक्सलियों के खिलाफ यह इस साल अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन है। इससे पहले मार्च में छत्तीसगढ़ में 10 नक्सली मारे गए थे। इनमें छह महिला कमांडर थीं।

यह मुठभेड़ रविवार को सुबह 11 बजे हुई। मारे गए नक्सलियों में कुछ डीवीसी और कमांडर भी शामिल है। सूत्रों के अनुसार मारे गए नक्सलियों की संख्या अभी और बढ़ सकती है क्योंकि मुठभेड़ स्थल का सर्चिंग अभियान फिलहाल जारी है। पुलिस ने क्षेत्र मे सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

Gold Rate
Mar 2nd, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,67,000/-
Gold 22 KT ₹ 1,55,300/-
Silver/Kg ₹ 2,87,200 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बता दें कि गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों के जवान के अलावा स्थानीय लोग भी नक्सलियों के निशाने पर रहते हैं। बीते दिनों से महाराष्ट्र पुलिस राज्य के इस नक्सल प्रभावित इलाकों में सक्रिय नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही थी। इस इलाके में ग्रामीणों और नक्सलियों के बीच अक्सर संघर्ष की खबरें आती हैं इसलिए इलाके से नक्सलियों की सफाई के लिए पुलिस की तरफ से यह अभियान चलाया गया।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement