Published On : Wed, Dec 13th, 2017

मुंबई बैंक घोटाले की जांच जारी – राज्य सरकार

Advertisement


मुंबई: मुंबई के चांदीवली में स्थित मुंबई बैंक की 2 शाखाओं में घोटाले होने की खबर की गूंज बुधवार को नागपुर में भी सुनाई दी। अधिवेशन के दौरान कांग्रेस विधायक नसीम खान ने यह मुद्दा उठाया। लेकिन राज्यमंत्री सुभाष देशमुख ने जवाब दिया कि मामले की जाँच जारी है उसमें बैंक संचालक के खिलाफ घोटाले का कोई सबूत अभी तक नहीं मिला है।

क्या था मामला?
विधायक नसीम खाने ने आरोप लगाया कि मुंबई जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के कुछ पदाधिकारियों ने आपस में ही खाताधारकों के नाम पर कर्ज लिया था। इसकी जांच के लिए जिस टीम का गठन किया गया था उस पर सवाल उठाते हुए नसीम ने कहा कि क्या यह रिपोर्ट सही है?

दोष साबित नहीं हुआ
नसीम खान के इस आरोप का जवाब देते हुए राज्यमंत्री सुभाष देशमुख ने कहा कि इस मामले की जांच हुई, और किसी भी प्रकार का कोई गैर व्यवहार सामने नहीं आया।

Gold Rate
06 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,52,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,42 300 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

देशमुख ने कहा कि बैंक के पदाधिकारियों के खलाफ कोई भी दोष साबित नहीं हुआ है। इस मामले में अभी तक जांच शुरू है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement