Published On : Sat, Nov 16th, 2019

सरकार बनी तो राज्य में कांग्रेसी १२ मंत्री कौन ?

Advertisement

नागपुर /मुंबई : भाजपा को सत्ता से महरूम करने के लिए शिवसेना,एनसीपी व कांग्रेस मिलकर सरकार करने जा रही हैं.तय फॉर्मूले के हिसाब से राज्य में सरकार बनी तो कांग्रेस कोटे में १२ मंत्री बनाएं जायेंगे। अब सवाल यह हैं कि इस त्रिपक्षीय सरकार में किस-किस को मंत्रिमंडल में स्थान दिया जाएगा।इस मसले पर दिल्ली में लॉबिंग शुरू हो चुकी हैं.

याद रहे कि सरकार गठन के फॉर्मूले के तहत शिवसेना कोटे से 16,एनसीपी कोटे से 14 और कांग्रेस कोटे से 12 कैबिनेट मंत्री बनाए जायेंगे। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष का पद कांग्रेस को दिया जा सकता है,वहीं उपाध्यक्ष शिवसेना के हिस्से में जा सकती है। विधान परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद क्रमशः एनसीपी और शिवसेना के खाते में जा सकता है। ऐसी अटकलें हैं कि सीएम का पद शिवसेना को देने के साथ ही एनसीपी और कांग्रेस की तरफ से एक-एक उपमुख्यमंत्री ढाई-ढाई साल के लिए बनाए जा सकते हैं।

कांग्रेस की ओर से मंत्रिमंडल हेतु प्रबल दावेदारों में पृथ्वीराज चौहान,अशोक चौहान,यशोमति ठाकुर,रंजीत कांबले,नितिन राऊत,सुनील केदार,नाना पटोले,विजय वडेट्टीवार,असलम शेख,वर्षा गायकवाड़,अमित देशमुख,विश्वजीत कदम का समावेश हैं.क्षेत्रवार प्रतिनिधि को मंत्रिमंडल में स्थान देने,समाज निहाय प्रतिनिधित्व देने और मंत्रिमंडल में न रहने के इच्छुक होने पर अन्य कांग्रेसी विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती हैं.

कांग्रेस पक्ष के चुन कर आए विधायकों में अधिवक्ता केसी पडावी,शिरीषकुमार सरूपिंग नाईक,कुणालबाबा रोहिदास पाटिल,शिरीष मधुकरराव चौधरी, अभिषेक शांताराम पाटिल ,राजेश पंडितराव एकेडे,अमित सुभाषराव झनक ,सुलभा संजय खोडके,यशोमति चंद्रकांत ठाकुर,बलवंत बसवंत वानखड़े,रंजीत प्रतापराव कांबले,सुनील छत्रपाल केदार, राजू देवनाथ पार्वे ,विकास पांडुरंग ठाकरे,डॉक्टर नितिन राउत,नानाभाऊ फाल्गुनराव पटोले ,सहसराम मारोती कोरोटे,सुभाष रामचंद्रराव धोटे ,विजय नामदेवराव वडेट्टीवार, प्रतिभा सुरेश धनोरकर,जवालगांवकर माधवराव पाटिल,अशोकराव शंकरराव चव्हाण , मोहनराव मारोराव हम्बर्डे, रावसाहेब जयवंता अंतापुरकर, सुरेश अंबादासराव युद्धपुडकर,कैलास किसानराव गोरंट्लाल,हीरामन भीका खोस्कर ,असलम रमजानली शेख , जीशान बाबा सिद्दीकी,वर्षा एकनाथ गायकवाड़ , अमीन पटेल,संजय चंडुका जगताप, संग्राम अनंतराव थोप्टे,लाहु नाथा कनाडे,धीरज विलासराव देशमुख ,अमित विलासराव देशमुख ,दीपक प्रल्हाद चव्हाण , मकरंद लक्ष्मणराव जाधव (पाटिल) , बालासाहेब उर्फ़ शामराव पांडुरंग पाटिल,पृथ्वीराज चव्हाण ,अविनाश शांताराम लाड, रुतुराज संजय पाटिल ,पी. एन.पाटिल ,चंद्रकांत पंडित जाधव ,आवले राजू (बाबा) जयवंतराव, मानसिंह फतेसिंगराव नाइक,विश्वजीत पातंगराव कदम का समावेश हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.