Published On : Sat, Nov 16th, 2019

बेघरो का आश्रय बनी कांग्रेस

Advertisement

उत्तर नागपुर मे 20 वर्षो से बसी हुई स्लम बस्तियों को तोड़े जाने के विरोध में स्लम बस्तियों में रहने वाले पीडित नागरिको ने आज प्रभाग क्रमांक 2 की नगरसेविका नेहा राकेश निकोसे के नेतृत्व मे व पार्टी के वरिष्ठ नगरसेवक प्रफुल्ल गुडधे पाटिल तथा भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव और नगरसेवक बंटी शेलके के मार्गदर्शन में नागपुर महानगर पालिका के आयुक्त अभिजित बांगर का घेराव किया।

गौरतलब हैं कि बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच द्वारा शहर के इलेक्ट्रिक हाईटेंशन लाईन के समीप बसने वाली स्लम बस्तियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से तोडने का आदेश नागपुर महानगर पालिका को दिया था। परंतु वर्ष 2000 के पहले की स्लम बस्तियों को संरक्षण देने का प्रावधान होने के बावजूद मनपा ने इन बस्तियों में रहनेवाले नागरिको का पुनर्वसन किए बिना ही उन बस्तियों को तोडने की कार्यवाही कर डाली।

इसी बीच हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वयं संज्ञान लेते हुए अपने ही दिए गए आदेश पर 45 दिनो तक स्टे लगा दिया है। इस कार्यवाही के विरोध में आज इन बस्तियों में रहने वाले नागरिको ने युवा कांग्रेस के नेतृत्व मे मनपा मुख्यालय में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस ने इस विषय तल्ख तेवर अपनाते हुए मनपा आयुक्त को चेतावनी दी है कि यदि पीडित नागरिको का पुनर्वसन किए बिना मनपा ने इन बस्तियों पर कोई कार्यवाही की तो युवक कांग्रेस पीडितो को न्याय दिलवाने अदालत का दरवाजा खटखटाएगी।

आज के इस आंदोलन में शहर युवा काँग्रेस अध्यक्ष तौसीफ खान, महाराष्ट्र प्रदेश युवा काँग्रेस प्रदेश महासचिव मोइज शेख,उत्तर नागपुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनमोल लोणारे,शहर सचिव राकेश निकॊसे, शहर महासचिव बाबू खान,मध्य नागपुर युवा काँग्रेस अध्यक्ष स्वप्निल ढोके, पश्चिम नागपुर युवा काँग्रेस अध्यक्ष अखिलेश राजन,पूर्व नागपुर महाराष्ट्र प्रदेश युवा काँग्रेस प्रदेश महासचीव अक्षय घाटोले, दक्षिण पश्चिम युवा काँग्रेस अध्यक्ष मंगेश बढेल, युवा काँग्रेस अल्पसंख्यक शहर अध्यक्ष वसीम शेख,इरफान काजी, राज बोकडे, प्रदेश सचिव धीरज धकाते,प्रदेश सचिव जावेद शेख,प्रदेश सचिव मोइज शेख, प्यारे अहमद , जुनैद शेख, काजल लांजेवार, शोभा गजभीए, इंदिरा, चंद्र कुमार, लक्ष्मी देवेंद्र, राजीव अपन, पूजा सिंह, करुणा सया इत्यादि पदधिकारी कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.