Published On : Thu, May 6th, 2021

महाराष्ट्र में 920 मौतें और 57640 लोग पॉजिटिव, कर्नाटक में 50112 नए केस

Advertisement

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर विकराल रूप लेती जा रही है. पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना के 3.82 लाख से ज्यादा केस मिले, वहीं 3780 मरीजों की जानें गईं. संक्रमण के नए मामलों में से 71 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, यूपी, दिल्ली और कर्नाटक समेत 10 राज्यों से आए. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,06,65,148 हो गई है.

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोना संकट के बीच बन रहे सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट की बजाय वैक्सीनेशन, ऑक्सीजन की किल्लत और लोगों को आर्थिक मदद देने पर जोर दिया जाए.

महाराष्ट्र में 920 लोगों की मौत
कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में बुधवार को 57,640 नए कोरोना केस सामने आए और 920 लोगों की मौत हो गई. राज्य में अब कोरोना के 48,80,542 केस हो गए हैं, जबकि एक्टिव केसों की संख्या 6,41,596 पहुंच गई है. इस दौरान कुल 41,64,098 लोग रिकवर भी हुए हैं. महाराष्ट्र में कोरोना से कुल 72,662 मौतें हो चुकी हैं.

अकेले में मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,879 मामले सामने आए. इस दौरान 77 लोगों की मौत हो गई. इस बीच 3,686 लोग स्वस्थ भी हुए.

Advertisement

कोरोना संकट के बीच बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि नए मामलों में गिरावट को को देखते आत्मसंतुष्ट नहीं हो जाना चाहिए, महाराष्ट्र कोरोना वायरस की तीसरी लहर की तैयारी कर रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरी लहर को देखते हुए 3000 मेट्रिक टन ऑक्सीजन महाराष्ट्र में बने इसके लिए हमारी तैयारी है.

दिल्ली में कोरोना के 20960 नए केस
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20960 नए केस सामने आए और 311 कोरोना मरीजों की मौत हो गई. दिल्ली में अब कोरोना के 91859 एक्टिव मरीज़ हो गए हैं और कोरोना से कुल मौत का आंकड़ा 18 हजार के पार पहुंच गया है. दिल्ली में अबतक कोरोना वायरस की वजह से 18063 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

उधर, दिल्ली में बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के बीच कोरोना का संक्रमण फैल रहा है. पिछले 24 घंटे में 181 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए. अब तक 12 हजार पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. जबकि कुल 60 पुलिसकर्मियों की कोरोना से मौत हो चुकी है.

कर्नाटक में कोरोना का कहर
कर्नाटक में कोरोना का कहर जारी है. यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 50,112 नए मामले सामने आए और 346 लोगों की मौत हो गई है. इस दौरान 26,841 लोग ठीक भी हुए. बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में ही संक्रमण के 23,106 नए मामले सामने आए जबकि 161 लोगों की जान चली गई. कर्नाटक में इस वायरस के चलते जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 16,884 हो गई. कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 17,41,046 तक पहुंच गई है.

यूपी-उत्तराखंड में बढ़ रहे नए केस
यूपी में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से 357 और लोगों की मौत हो गई. इसी दौरान 31165 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई. प्रदेश में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14151 हो गई है. उधर, उत्तराखंड में एक बार फिर एक दिन में सर्वाधिक 7783 कोरोना मरीजों के मिलने का नया रिकार्ड बना. इस दौरान 127 अन्य लोगों की मौत हो गई. इससे पहले मंगलवार को ही यहां 7028 नए केस मिले थे. इस बीच यूपी की योगी सरकार ने राज्य में लगातार तीसरी बार लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया. अब यूपी में शुक्रवार सुबह खत्म होने वाला लॉकडाउन सोमवार (10 मई) सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा. इस दौरान सिर्फ मेडिकल और आपात सेवाओं को संचालन की छूट होगी.

गुजरात में 133 मौतें और 12,955 नए केस
गुजरात में पिछले 24 घंटों में 12,955 नए कोविड मामले सामने आए. साथ ही 12,995 रिकवरी और 133 मौतें दर्ज़ की गई. गुजरात में कुल मामले 6,33,427 हो गए हैं. कोरोना से कुल 4,77,391 रिकवर हो चुके हैं. कुल एक्टिव मामले 1,48,124 हैं और कोरोना से कुल 7,912 लोगों की जान जा चुकी है. एक तरफ गुजरात में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है तो दूसरी तरफ अहमदाबाद के सानंद में मंदिर में पूजा के लिए सैकड़ों महिलाएं बिना मास्क लगाए एकसाथ नजर आईं. प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आयोजक समेत दर्जनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. मंदिर जानते महिलाओं के हुजूम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कोरोना के चलते उपचुनाव को टालने का फैसला
कोरोना के कहर के चलते चुनाव आयोग ने बुधवार को लोकसभा की तीन और विधानसभा की आठ सीटों पर होने वाले उपचुनाव को टालने का फैसला लिया. आयोग ने कहा कि महामारी की स्थिति में सुधार होने तक चुनावी प्रक्रिया शुरू करना सही नहीं होगा. लोकसभा की जिन तीन सीटों पर चुनाव होना था वो इस प्रकार हैं- दादरा नगर हवेली, खंडवा (मध्य प्रदेश) और मंडी (हिमाचल प्रदेश). Live TV

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.