Published On : Thu, May 6th, 2021

जेल में बंद आसाराम को हुआ कोरोना, तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती

Advertisement

राजस्थान की जोधपुर सेंट्रल जेल (Jodhpur central jail) में सजा काट रहे आसाराम (Asaram Bapu Covid Positive) भी कोरोना संक्रमित हो गया है. बुधवार रात अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उसे महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच कर फिलहाल स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया है.

आसाराम में कोरोना के हल्के लक्षण नजर आने पर बीते 3 मई को उनका नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था. बुधवार शाम को आसाराम की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी. जोधपुर की सेंट्रल जेल में पिछले महीने ही करीब एक दर्जन कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गये थे. सभी कोरोना पॉजिटिव कैदियों को जेल की डिस्पेंसरी में ही आइसोलेट किया गया था.

फरवरी में भी अस्पताल में एडमिट हुआ था
इससे पहले 18 फरवरी को आसाराम को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती ल्लाराया गया था. हालांकि कुछ भी गंभीर न पाए जाने के चलते दो दिन बाद उसे वापस जोधपुर केंद्रीय जेल भेज दिया गया था. इस खबर के बाद जेल के बाहर बड़ी संख्या में आसाराम के अनुयायी जुट गए थे और उन्हें वहां से हटाने में पुलिस को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था.

पिछले 24 घंटे में 155 संक्रमित मरीजों की मौत
राजस्थान में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच बुधवार को 16,815 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं. यह आंकड़ा मई महीने के पांच दिनों में अब तक सबसे कम है. दूसरी तरफ आज प्रदेश में रिकॉर्ड 17,022 मरीज रिकवर हुए हैं. चिकित्सा विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है. हालांकि, कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा अभी भी चिंताजनक बना हुआ है. बुधवार को प्रदेश में 155 संक्रमित मरीजों की मौत हुई. जिसके बाद प्रदेश में कुल मौतों की संख्या 5021 हो चुकी है. प्रदेश में अभी भी कोविड के 1,96,683 सक्रिय मरीज हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.