Published On : Fri, May 7th, 2021

महाराष्ट्र में कोरोना विस्फोट, बीते 24 घंटे में 62194 पॉजिटिव, 853 लोगों की मौत

Advertisement

महाराष्ट्र में कोरोना विस्फोट फिर हुआ है. बीते 24 घंटे में 62194 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि 853 लोगों की मौत हुई है. राज्य में रिकवरी रेट 85.54% है. वहीं, मुंबई में हालात बेहद खराब हैं. एक दिन में 3056 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 69 लोगों ने जान गंवाई है.

हालांकि राहत की बात ये है कि मुंबई में रिकवरी रेट 90 फीसदी है. बुधवार को राज्य में कोरोना के 48,80,542 केस आए, जबकि 920 लोगों की मौत हुई थी.

कोरोना संकट के बीच बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि नए मामलों में गिरावट को देखते आत्मसंतुष्ट नहीं हो जाना चाहिए, महाराष्ट्र कोरोना वायरस की तीसरी लहर की तैयारी कर रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरी लहर को देखते हुए 3000 मेट्रिक टन ऑक्सीजन महाराष्ट्र में बने इसके लिए हमारी तैयारी है.

सुप्रीम कोर्ट ने की मुंबई की तारीफ
गौरतलब है कि महाराष्ट्र इस वक्त कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा है. लेकिन इस संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई की तारीफ की है और ऑक्सीजन सप्लाई से निपटने के तरीके को अच्छा बताया है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जब 30 अप्रैल को राज्य को संबोधित किया था, तब उन्होंने अपने विरोधियों पर तंज कसा था. उद्धव ने कहा था कि जब हमने लॉकडाउन का फैसला किया, तब लोग हमपर निशाना साध रहे थे लेकिन अब कई राज्य हमारे रास्ते पर ही चल रहे हैं.

Advertisement

बता दें कि देश में गुरुवार को कोरोना के कुल 4.12 लाख केस दर्ज किए गए, जबकि करीब 4 हजार मौतें दर्ज की गई हैं. भारत में एक्टिव केस की संख्या भी तीस लाख से ऊपर बनी हुई है. महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु उन राज्यों में शामिल हैं, जहां सबसे अधिक केस दर्ज किए जा रहे हैं. दुनिया में इस वक्त हर रोज आने वाले नए मामलों में भारत का नाम ही सबसे ऊपर है. Live TV

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.