Published On : Fri, May 7th, 2021

राजधानी, शताब्दी समेत 28 जोड़ी फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें 9 मई से रद्द, देखें पूरी LIST

Advertisement

देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है. कोरोना पर काबू पाने के लिए देश के कई राज्यों में लॉकडाउन (Lockdown) जैसी पाबंदियां लागू हैं. लॉकडाउन और कड़ी पाबंदियों की घोषणा के बाद दिल्ली और मुंबई से भारी संख्या में प्रवासी कामगारों का अपने घर लौटना शुरू हो चुका है. रेलवे ने भी कोरोना काल में यात्रियों की सुविधाओं के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं.

इन सबके बीच रेलवे ने कोरोना के कहर और यात्रियों की कमी को देखते हुए रेलवे ने राजधानी, शताब्दी, दुरंतो समेत कई VIP ट्रेनों को 9 मई से अगले आदेश तक कैंसिल करने का फैसला किया है. उत्तरी रेलवे जिन ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया गया है उनमें, 4 राजधानी, 8 जोड़ी शताब्दी, 2 जोड़ी जनशताब्दी भी शामिल हैं. इनके अलावा रद्द होने वाली ट्रेनों की लिस्ट में कई स्पेशल, फेस्टिवल स्पेशल और वंदे भारत ट्रेनें भी शामिल हैं.

इसके अलावा दिल्ली से कालका, हबीबगंज, अमृतसर, चंडीगढ़ के लिए रवाना होने वाली शताब्दी ट्रेनें, दिल्ली से चेन्नई, बिलासपुर जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस, जम्मू तवी और पुणे जैसी जगहों के लिए दुरंतो ट्रेनें शामिल हैं. अधिकारियों ने कहा कि लोकप्रिय ट्रेनों में यात्रियों की कम संख्या से यह पता चलता है कि कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि के बीच कम संख्या में लोग यात्रा कर रहे हैं. उधर, मध्य रेलवे ने भी 23 यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है. इनमें नागपुर-कोल्हापुर स्पेशल 29 जून तक, सीएसएमटी-कोल्हापुर स्पेशल 1 जुलाई तक, सीएसएमटी-पुणे स्पेशल 30 जून तक शामिल है.

Advertisement

बता दें कि देश में गुरुवार यानी 6 मई को कोरोना के अब तक के सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए. देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,12262 नए मामले सामने हैं और इस दौरान 3980 लोगों की जान चली गई. मौतों की संख्या भी अबतक की सबसे ज्यादा है. इसके साथ देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,10,77,410 हो गई है. वहीं जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2,30,168 हो गया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.