Published On : Wed, Mar 28th, 2018

कांग्रेस का आरोप – महाराष्ट्र के CM ऑफिस में रोजाना 18,500 कप चाय की खपत

Advertisement

Devendra Fadnavis
मुंबई : कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को महाराष्ट्र सरकार पर चाय-घोटाला का आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में रोजाना 18,500 कप चाय की खपत है. मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत मिली जानकारी का हवाला देते कहा कि पिछले तीन साल में सीएमओ में चाय की खपत पर खर्च में भारी वृद्धि हुई है.

‘चाय पर हुआ खर्च चौंकाने वाला है’
आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2015-16 में सीएमओ में चाय पर 57,99,150 रुपये खर्च हुए जबकि इस मद में खर्च 2017-18 में बढ़कर 3,34,64,904 रुपये हो गया. उन्होंने कहा, ‘चाय पर हुआ खर्च चौंकाने वाला है. सीएमओ में रोजाना 18,591 कप चाय की खपत है. यह कैसे संभव है?’

उन्होंने पूछा, ‘(मुख्यमंत्री देवेंद्र) फडणवीस किस प्रकार की चाय पीते हैं क्योंकि मैंने सिर्फ ग्रीन टी, येलो टी और इसी तरह के कुछ नाम सुने हैं.” निरुपम ने व्यंग्य करते हुए कहा, “लगता है सीएम और सीएमओ इतना बड़ा बिल बनाने के लिए कुछ बेहद खर्चीली गोल्डन टी का उपयोग करते हैं.’

‘सीएमओ चाय पर करोड़ रुपये खर्च कर रहा है’
उन्होंने कहा, “विडंबना है कि महाराष्ट्र में रोज किसानों की मौत हो रही है लेकिन सीएमओ चाय पर करोड़ रुपये खर्च कर रहा है.” उन्होंने सवाल किया कि क्या रोजाना सीएमओ में 18,000 लोगों को चाय पिलाना व्यावहारिक है. उन्होंने व्यंग करते हुए कहा कि मंत्रालय के चूहे चाय पीते होंगे.

उनका इशारा पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे के उस बयान की तरफ था जिसमें उन्होंने महज एक सप्ताह में मंत्रालय के 3,19,400 चूहों को मारने का दावा किया था. बाद में प्रदेश सरकार ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने मंत्रालय में चूहों को मारने के लिए 3,19,400 चूहा नाशक दवाओं के इस्तेमाल के बारे में कहा था.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.