Published On : Tue, Jul 18th, 2017

महाराजबाग की बाघिन ‘ली’ गोरेवाड़ा के लिए रवाना

Advertisement


नागपुर: महाराजबाग चिड़िया घर की सात साल की बाघिन को गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर के लिए रवाना किया गया . पिछले तीन दिनों से उसे लगातार पिंजरे में क़ैद करने की असफल क़वायद के बाद अंतत: मंगलवार को उसे पिंजरे में क़ैद करने में सफलता मिली. करीब दो बजे उसके पिंजरे में पहुंचने की सूचना है. ली को गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर में रखे आठ साल के बाघ साहेबराव के साथ मिलन के लिए ले जाया जा रहा है.

ली को वन विभाग ब्रांडिंग लोन की नियम व शर्तों के तहत गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर भेजा जा रहा है. ली के गर्भवती होने और डिलीवरी के बाद महाराजबाग की ही दूसरी बाघिनों को वहां भेजा जाएगा. बता दें कि महाराजबाग से ही साहेबराव को भी दिसंबर २०१५ को गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया था. कई दिनों से इस मिलने के लिए प्रयास किए जा रहे थे. अंतत: इस दिशा में क़दम बढ़ाया गया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.