Published On : Wed, Jun 24th, 2015

महादुला : बारिश ने खड़ी की समस्या, लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त

Advertisement

Rains water entered in house  (1)
महादुला (नागपुर)। लगातार मूसलाधार बारिश ने महादुला के नागरिकों को बड़ी समस्या में डाल दिया है. महादुला नगर पंचायत के अंतर्गत आनेवाले सिद्धार्थ नगर, क़व्वापास, जवाहरनगर, टिप्पा कालोनी, फुलेनगर, इंदिरा-प्रगति नगर में काफी नुकसान हुआ है. इसके लिए नगरपंचायत की मुख्याधिकारी संघमित्रा ढोके ने नुकसान ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया.

लगातार हो रही बारिश के चलते महादुला के इलाकों में नागरिकों के घरों में पानी घुस गया है. जिसमें अनाज, टीवी, फ्रिज और अन्य उपकरण भीग जाने से उपयोग करने के लायक नहीं रहे. कोराडी बस्ती के डा. आंबेडकर नगर, टिप्पा कालोनी से कुछ ही दुरी पर महसूली नाला है. नहानिर्मिती कोराडी के इस नाले में गंदा कचरा, जंगली पौधे, प्लास्टिक की थैलियां जमा हो गयी है. जिससे पानी के ओवरफ्लो होने से बाढ़ का पानी नागरिकों के घरों में घुसता है. महानिर्मिती स्थापत्य निर्माणकार्य विभाग के कर्मचारियों ने इस नाले की सफाई नहीं की जिससे नागरिकों को इस परेशानी से गुजरना पड़ रहा है.

Rains water entered in house  (4)
मुख्याधिकारी संघमित्रा ढोके ने कर्मचारियों के साथ मिलकर नाले की सफाई की है. सिद्धार्थ नगर निवासी जितु डहाट, इंदिरानगर निवासी सुनील पाइकराव, टिप्पा कॉलोनी निवासी इंदु पवार, लक्ष्मण मिटकर, श्यामु पवार का घर गिर जाने से इनका काफी नुकसान हुआ है. छोटीबाई वासनिक, रेखा उइके, संजय बागडे, कौशल्या वाठोडे, निर्मल मेश्राम सूरज गवनी ज्ञानेश्वर के घर में बाढ़ का पानी घुसने से अनाज का नुकसान हुआ है. इन नागरिकों ने प्रशासन से सहायता की मांग की है.
Rains water entered in house  (3)
Rains water entered in house  (2)

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.