Published On : Fri, Jul 25th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में बनेगा नया विधान भवन, ₹1000 करोड़ की ‘महा विस्टा’ परियोजना को मिली मंजूरी

Advertisement

नागपुर: मुंबई के विधान भवन के पुनर्निर्माण के बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर में भी ₹1000 करोड़ की भव्य ‘महा विस्टा’ परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के तहत नागपुर के सिविल लाइन्स इलाके में मौजूद वर्तमान विधान भवन को आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा।

नई योजना के अनुसार, मौजूदा 1.3 लाख वर्ग फुट के भवन को बढ़ाकर 9 लाख वर्ग फुट किया जाएगा। परिसर में चार बहुमंजिला इमारतें बनाई जाएंगी, वहीं पास की जमीन पर 14 मंजिला एक अलग इमारत बनेगी जिसमें मंत्रालय और विधानमंडल के प्रशासनिक कार्यालय होंगे। इस इमारत को मुख्य भवन से एक अंडरपास के जरिए जोड़ा जाएगा।

परियोजना का उद्देश्य आगामी विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों के परिसीमन के चलते बढ़ने वाले विधायकों की संख्या को समायोजित करना है। नए परिसर में विधानसभा, विधान परिषद, केंद्रीय हॉल, कैबिनेट हॉल और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालय शामिल होंगे।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मुख्य भवन की धरोहर पहचान को सुरक्षित रखते हुए नया निर्माण किया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने बताया, “वर्तमान विधान भवन के पास की जमीन को नई इमारतों के लिए आवंटित किया गया है। नई इमारत में मंत्रियों के लिए अलग कार्यालय, पार्टी ऑफिस और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सभी आधुनिक सुविधाएं रहेंगी।”

Advertisement

परियोजना का नक्शा महाराष्ट्र राज्य अवसंरचना विकास निगम (MSIDC) द्वारा तैयार किया गया है और इसे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार को हाल ही में प्रस्तुत किया गया। इस दौरान प्रमुख वास्तुविद हफीज कॉन्ट्रैक्टर और दर्शिनी शाह भी उपस्थित थीं।

दर्शिनी शाह ने कहा, “हमने दिल्ली के सेंट्रल विस्टा को अध्ययन कर डिज़ाइन तैयार किया है, जो ‘Legacy पर निर्माण, भविष्य के लिए डिज़ाइन’ की सोच पर आधारित है।”

भवन के पीछे स्थित 9,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में पहले सरकारी मुद्रणालय था, जिसे अब इस परियोजना के लिए राजस्व विभाग से विधान भवन सचिवालय को स्थानांतरित किया जा रहा है। सरकार सामने की एक और ज़मीन का अधिग्रहण भी कर रही है, लेकिन उस पर मूल्य को लेकर विवाद है।

PWD विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “वर्तमान अधोसंरचना पुरानी और अव्यवस्थित है। यह परियोजना नागपुर को महाराष्ट्र की दूसरी राजधानी के रूप में नई पहचान देगी, जिसमें आधुनिक सुविधाएं और गौरवशाली विरासत का संगम होगा।”

महा विस्टा परियोजना के साथ, नागपुर एक नई प्रशासनिक पहचान की ओर बढ़ रहा है।

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges