Published On : Thu, Sep 7th, 2017

“महा मेट्रो: इको पार्क का भूमीपूजन”

Advertisement


नागपूर:
महा मेट्रो कि नागपूर मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत मिहान डेपो से लगकर १३ एकड भूमी में इको पार्क का निर्माण किया जा रहा है. इको पार्क का भूमिपूजन अनंत चतुर्दर्शी के पावन पर्व पर महा मेट्रो के व्यवस्थापकीय संचालक डॉ. बृजेश दीक्षित ने विधिवत किया. इस दौरान उन्होंने कहा की, इको पार्क से इको टूरीजम को निश्चित ही, प्रोत्साहन मिलेंगा. डॉ. दीक्षित ने विशाल परिसर में बन रहे इको पार्क के प्रस्तावित नव्क्शे का अवलोकन कर विशेषद्ध को आवश्यक सुझाव दिये. इको पार्क में मनोरंजन झोन भी तैयार किया जायेंगा. यह झोन ५०५० वर्ग मीटर में रहेंगा, इस झोन में नॉन अम्पिथीएटर, लाईट और साउंड शो, फूड कोर्ट थीम पर आधारित खेल कि सुविधा रहेंगी.

इस क्षेत्र में दो नाले मौजूद होने के कारण उनका भी उपयोग कर आकर्षक परिसर बनाने का निर्णय लिया गया. मिनी तालाब का स्वरूप होने से यह क्षेत्र पर्यटको के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा. इको पार्क तक पहुंचने के लिए मेट्रो रेल कि सुविधा उपलब्ध रहेंगी. इस तऱ्ह १३५५० वर्ग मीटर में एग्रो टूरिजम का निर्माण किया जायेंगा, यह पर्यटको के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगा. इसमें फलो का उत्पादन के लिए बगीचे के अलावा वर्टीकल फार्मिंग, हुरडा फेस्टीवल,स्मार्ट पायलट प्रोजेक्ट रहेंगी. फलो के साथ ही कृषी उपज के बिक्री केंद्र को भी यहा विकसित किया जायेंगा. व्लब हाऊस के लिए ४२३० वर्ग मीटर की जगह निर्धारित कि गयी है.

अर्बन मार्केट का निर्माण ५६५० वर्ग मीटर में किया जा रहा है. वेट्लैन्ड इको लॉजिकल झोन के लिए ४२३० वर्ग मीटर जगह निश्चित कि गयी है. इको पार्क में आगंतुको के लिए मनोरंजन के साथ ही खान – पान कि भी व्यवस्था रहेंगी और इसके साथ ही मनपंसदीदा वस्तूए पर्यटक खरीद सकेंगे. नैसर्गिक वातावरण में निर्मित हो रहे इको पार्क के निर्माण के लिए २५ करोड रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है.

इको पार्क के उद्यान में विभिन्न प्रजाती के पुष्पो के अलावा वातावरण के लिए पोषक पौधे लगाए जायेंगे. इसमें पक्षियो के लिए भी एक अलग झोन बनाया जायेंगा. मिहान डेपो में मेट्रो ट्रेन का रखरखाव होंगा उसके साथ ही, जुडे इस क्षेत्र में इको पार्क का निर्माण होने से यह क्षेत्र पर्यटको के लिए आनेवाले समय में आकर्षण का केंद्र बनेगा. महा मेट्रो के कार्यो से जहा नगरवासियों को शिघ्र ही विश्ववस्तरीय आवागमन कि सुविधा उपलब्ध होंगी, इसके साथ ही स्मार्ट सिटी के निर्माण में महा मेट्रो का उल्लेखनीय योगदान होंगा. महा मेट्रो कि और से लिटील वूड का प्रावधान भी नैसर्गिक वातावरण को शहरी क्षेत्र में प्राथमिकता देणे का ज्वलंत उद्धाहरन है, वही दुसरी और इको पार्क का निर्माण पर्यटको के लिए बहुपयोगी साबित होंगा.

यह इको पार्क शहर के गौरव में निश्चित ही चार चांद लगायेंगा. इस मौके पर महा मेट्रो कि और से संचालक (परियोजना) महेश कुमार अग्रवाल, महाप्रबंधक (प्रशासन) अनिल कोकाटे, मुख्य परियोजना प्रबंधक (रिच – १) देवेंद्र रामटेक्कर, महाप्रबंधक (भूमी) नंदनवार , अतिरिक्त महाप्रबंधक (प्रॉपर्टी डेवलपमेंट) संदीप बापट, वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक ( मिहान डेपो) साई शरण दीक्षित, मिडिया कंसलटट सुनील तिवारी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.