नागपुर : नागपुर के बेलतरोडी थाना क्षेत्र स्थित महाकाली नगर झोपड़पट्टी परिसर में आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों के बीच दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले 21 मेधावी विद्यार्थियों का नागपुर पुलिस की ओर से भव्य सत्कार किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना था।
महाकाली नगर क्षेत्र के अधिकांश परिवार मजदूरी और घरेलू कामकाज कर अपना जीवन यापन करते हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद यहां के विद्यार्थियों ने मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
नागपुर पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र कुमार सिंगल और पुलिस उपायुक्त रश्मिता राव की संकल्पना से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पालक, नागरिक और स्थानीय रहवासी उपस्थित रहे।
पुलिस विभाग द्वारा क्षेत्र में नियमित जनसंवाद, कॉर्नर मीटिंग और सामाजिक समन्वय कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी पहल का परिणाम है कि आज झोपड़पट्टी क्षेत्र के विद्यार्थी भी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर रहे हैं।
करीब 400 पालकों और नागरिकों की मौजूदगी में आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक परिवर्तन, शिक्षा को प्रोत्साहन और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने की दिशा में नागपुर police की एक सराहनीय पहल साबित हुआ।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
ASTRO BUZZ | Weekly Talk – Episode 3 | 23–29 August Predictions
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
चीनी की महंगाई पर अनोखा आंदोलन! पेट्रोल पंप पर बांटी चीनी #SugarPrice...
चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! #sugarprices #SugarHoarding #MaharashtraNews #newsupdate







