Published On : Fri, Jun 26th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, दो रेलकर्मियों की सूझबूझ से सुरक्षित प्रसव

Advertisement

नागपुर: कहते हैं कि संकट की घड़ी में इंसानियत सबसे बड़ा धर्म होती है। इसका जीवंत उदाहरण उस समय देखने को मिला जब यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस में सफर कर रही एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। हालात ऐसे थे कि ट्रेन तेज रफ्तार से दौड़ रही थी, लेकिन रेलवे के दो कर्मचारियों की सूझबूझ, तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता ने चलती ट्रेन को ही अस्थायी प्रसूति कक्ष में बदल दिया। उनकी तत्परता से महिला ने सुरक्षित रूप से एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया।

जानकारी के अनुसार, 23 जून को नागपुर से इटारसी के बीच यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-2 में टिकट जांच के दौरान वरिष्ठ टिकट परीक्षक संजय कुमार चौहान को एक यात्री ने सूचना दी कि एक महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। जांच करने पर पता चला कि एस-2 कोच की बर्थ नंबर 10 पर यात्रा कर रही 23 वर्षीय रेखा को प्रसव पीड़ा शुरू हो चुकी है।

Gold Rate
Aug 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,36,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

घोड़ाडोंगरी स्टेशन के निकट पहुंचते ही स्थिति की गंभीरता को समझते हुए संजय कुमार चौहान ने बिना समय गंवाए एसी कोच में ड्यूटी पर तैनात मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक पप्पू राम मीणा को मौके पर बुलाया। दोनों रेलकर्मियों ने तत्काल स्लीपर कोच के बर्थ नंबर 9 से 14 तक का पूरा केबिन खाली कराया और वहां मौजूद वरिष्ठ महिला यात्रियों की सहायता से सुरक्षित प्रसव की व्यवस्था की।

इस दौरान दोनों रेलकर्मी लगातार नागपुर और भोपाल के वाणिज्य नियंत्रकों के संपर्क में रहे, ताकि आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सा सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जा सके। महिला यात्रियों के सहयोग और रेलवे कर्मचारियों की तत्परता से कुछ ही देर में रेखा ने एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया। ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए रेल कर्मचारियों की जमकर प्रशंसा की।

Advertisement

ट्रेन के इटारसी स्टेशन पहुंचते ही पहले से तैयार चिकित्सा दल ने जच्चा और बच्चे को सुरक्षित उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की हालत पूरी तरह सामान्य बताई गई।

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि रेलवे कर्मचारी केवल यात्रियों की टिकट जांच तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में मानवता और सेवा का अद्भुत परिचय देकर लोगों की जिंदगी बचाने का काम भी करते हैं। संजय कुमार चौहान और पप्पू राम मीणा की त्वरित सूझबूझ, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा ने एक संभावित संकट को खुशियों के पल में बदल दिया।

Advertisement
SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप, युवा कांग्रेस आक्रामक #vidarbhanews #nagpur #news  #nagpurnews

SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप, युवा कांग्रेस आक्रामक #vidarbhanews #nagpur #news...

बकाया बिलों को लेकर ठेकेदारों का अर्धनग्न आंदोलन #nagpurnews #andolan #newsupdate #maharashtranews

बकाया बिलों को लेकर ठेकेदारों का अर्धनग्न आंदोलन #nagpurnews #andolan #newsupdate #maharashtranews

सड़क की बदहाली पर छात्राओं की रिपोर्टिंग #maharashtranews #raigad #newsupdate #maharashtra #news

सड़क की बदहाली पर छात्राओं की रिपोर्टिंग #maharashtranews #raigad #newsupdate #maharashtra #news

महिला से बैग छीनकर भागने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार #nagpurnews #crimenews #accusedarrested

महिला से बैग छीनकर भागने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार #nagpurnews...

बावनकुळे के हाथों अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का शुभारंभ

बावनकुळे के हाथों अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का शुभारंभ

राज ठाकरे के सवाल पर रविंद्र चव्हाण ने साधी चुप्पी #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #nagpurnews

राज ठाकरे के सवाल पर रविंद्र चव्हाण ने साधी चुप्पी #vidarbhanews #nagpur...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges