Published On : Fri, Oct 14th, 2016

पत्रकार जगदीश जोशी के खिलाफ विनयभंग का संगीन मामला दर्ज

Advertisement
Jagdish Joshi

Jagdish Joshi

 

नागपुर : खबरों की हकीकत को जनता तक पहुँचने वाले ही अगर सवालो के घेरे में पहुँच जाये तो इसे शोकांतिका ही कहाँ जायेगा। कुछ ऐसा ही हुआ नागपुर में जहाँ रिपोर्टिंग कर रहे एक पत्रकार पर महिला ने गंभीर आरोप लगाए है। इस घटना के बाद शहर के चर्चित क्राइम रिपोर्टर जगदीश जोशी के खिलाफ फिर एक मामला दर्ज हुआ। प्रतिष्टित हिंदी अखबार लोकमत समाचार के अपराध संवाददाता जगदीश जोशी पर एक महिला ने बदसलूकी और सम्मान को ठेस पहुँचने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

पीड़िता का आरोप है कि जगदीश जोशी ने मेयो अस्पताल में मुलाकात के दौरान उससे बेतुके सवाल पूछे, बातचीत के दौरान आपत्तिजनक व्यवहार किया जिससे उसके सम्मान को ठेस पहुँची है। पीड़ित के अनुसार 5 ऑक्टूबर को जोशी से मेयो अस्पताल के अपघात विभाग के बहार उसकी मुलाकात हुई खुद को पत्रकार बताते हुए उसने उनसे सवाल किया और अखबार के माध्यम से उसे बदनाम करने की धमकी दी। पत्रकार का व्यवहार निंदनीय था जिससे उसके सम्मान को ठेस पहुँची है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर तहसील पुलिस के सहायक निरीक्षक पी पी नागतिलक ने भादंवि की धारा 354 (अ) (4) और 509 के तहत विनयभंग का मामला 40 वर्षीय पत्रकार पर दर्ज किया है।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Police Press Note

Police Press Note

 

जगदीश जोशी अपराध की रिपोर्टिंग का जाना माना नाम है और लगातार विवादों के चलते चर्चा में भी रहा है। इससे पहले भी उस पर मामले दर्ज है। हालही में दर्ज हुए मामले में लोकमत समाचार अखबार ने अपने पत्रकार का पक्ष रखते हुए स्पस्टीकरण छापा है जिसमे कहाँ गया है कि पत्रकार जगदीश जोशी अन्य पत्रकारों की ही तरह मामले की रिपोर्टिंग के सिलसिले में वहाँ गए हुए थे। जिसमे उन्हें फ़साने के इरादे से शिकायत किये जाने की बात कही गई है। अखबार के अनुसार जो शिकायत उसने पुलिस को दी है उसकी भाषा ऐसी है जो महिला नहीं लिख सकती उसे यह शिकायत किसी ने लिख कर दी है। जगदीश जोशी महिला को जानते तक नहीं जब वह मामले की रिपोर्टिंग कर रहे थे तब उन्हें यह भी पता नहीं था कि वह महिला वहाँ मौजूद है या नहीं। जोशी ने इस मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियो से जाँच कराने की माँग करते हुए। अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज से यह साफ हो जायेगा की उस दिन क्या हुआ था।

Advertisement

गौरतलब हो की 5 अक्टूबर को मनकापुर इलाके में दो बच्चो की गला काटकर हत्या का प्रयास किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया था। इन दोनों बच्चो का मेयो अस्पताल में इलाज शुरू था इसी दौरान यह वाकया घटा था।

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges