लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 182 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
वाराणसी से पीएम मोदी, नागपुर से नितिन गडकरी, लखनऊ से राजनाथ सिंह उम्मीदवार
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर से लड़ेंगे चुनाव, आडवाणी और अटल की रही है सीट
वीके सिंह गाजियाबाद से, डॉक्टर महेश शर्मा नोएडा से और स्मृति इरानी अमेठी से लड़ेंगी
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए 182 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जगत प्रकाश नड्डा ने इसका ऐलान किया। पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी अपनी पिछली सीटों से ही लड़ेंगे। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे, जहां से अभी लाल कृष्ण आडवाणी सांसद हैं। नड्डा ने बताया कि बिहार से बीजेपी के सभी 17 उम्मीदवारों के नाम तय हो चुके हैं, लेकिन उनका ऐलान नहीं किया। बीजेपी की पहली लिस्ट में कुल 20 राज्यों को कवर किया गया है।
अमेठी से इरानी, गाजियाबाद से वीके सिंह
केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती देंगी। वह पिछली बार भी यहां से लड़ी थीं, लेकिन हार गई थीं। गाजियाबाद और नोएडा से मौजूदा सांसद क्रमश: जनरल वी. के. सिंह और डॉक्टर महेश शर्मा चुनाव लड़ेंगे। अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रहीं हेमा मालिनी इस बार भी मथुरा से चुनाव लड़ेंगी। मुजफ्फरनगर से संजीव बाल्यान बीजेपी उम्मीदवार होंगे, जिनके सामने महागठबंधन से आरएलडी चीफ अजित सिंह मैदान में हैं।
बीकानेर से अर्जुनराम मेघवाल, मेदिनीपुर से दिलीप घोष
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू अरुणाचल ईस्ट से और जितेंद्र सिंह ऊधमपुर से चुनाव लड़ेंगे। अनंतनाग से सोफी यूसुफ और श्रीनगर से खालिद जहांगीर बीजेपी उम्मीदवार होंगे। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बीकानेर और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जयपुर से चुनाव लड़ेंगे। पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष मेदिनीपुर से और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो आसनसोल से उम्मीदवार होंगे। कोलकाता नॉर्थ से राहुल सिन्हा और कोलकाता साउथ से सीके बोस चुनाव लड़ेंगे।
इस बार चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में होंगे और वोटों की गिनती 23 मई को होगी। उत्तर प्रदेश, बंगाल और बिहार में सभी सात चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण में 11 अप्रैल को यूपी समेत 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोटिंग होंगी, जिसके लिए नामांकन की आखिरी तारीख 25 मार्च है। 18 अप्रैल को दूसरे, 23 अप्रैल को तीसरे, 29 अप्रैल को चौथे, 6 मई को पांचवें, 12 मई को छठे और 19 मई को 7वें यानी आखिरी चरण के लिए वोटिंग होनी है।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews
भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews
महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews
रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death








