
नागपुर: श्री लोहाणा सेवा मंडल की ओर से १० वीं व १२ वीं में ९०% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का मंडल के हिवरी नगर स्थित श्री छोटालाल माधवजी सूचक भवन में सत्कार किया गया। मंच पर अध्यक्ष बिपिन तन्ना एवं शैक्षणिक समिति के संयोजक महेन्द्र भाई सौजानी उपस्थित थे।
१०वीं व १२वीं के कुल २१ विद्यार्थियों का सत्कार मंडल के पूर्व प्रमुखों, पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों ने मोमेंटो देकर किया। सभी विद्यार्थियों ने इस अवसर अपने अनुभव साझा किये।
मंडल के सभी भूतपूर्व प्रमुखों के मार्गदर्शन में सभी पदाधिकारियों ,कार्यकारिणी सदस्यों, सहयोगी सदस्यों, महिला समिति सदस्य ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अथाक प्रयास किया। कार्यक्रम पश्चात स्नेहभोज का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का संचालन मानदमंत्री जयेश वसानी ने एवं आभार प्रदर्शन सहमंत्री कमलेश सेजपाल ने किया।
शेगांव में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन! #Shegaon #Buldhana #Congress #NEET #StudentProtest #newsupdate
छात्र आंदोलन को राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण #ChandrashekharBawankule #MaharashtraNews #protest
दिल्ली आंदोलन के बाद नागपुर युवक का बड़ा दावा! #nagpurnews #StudentProtest #connaughtplacedelhi
अमरावती में आंबेडकरी संगठनों का विशाल मार्च #vidarbhanews #amravati #vidarbha #newsupdate
अमरावती में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati #newsupdate #maharashtranews
छात्रों का मुद्दा उठते ही भावुक हुए अन्ना हजारे! #AnnaHazare #Maharashtra #Protest...




