Published On : Mon, Aug 22nd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

बापू कुटी में बिराजेगे गणेश

Advertisement

– आजादी का अमृत महोत्सव पर गणपति सेना उत्सव मंडल की झांकी

नागपुर: गणपति सेना उत्सव मंडल, मोतीबाग रेलवे कॉलोनी नागपुर द्वारा श्री गणेश उत्सव पूजा पंडाल का भूमिपूजन 15 अगस्त को किया गया। हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी मंडल गणेश उत्सव के उपलक्ष पर देश की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सेवाग्राम स्थित बापू कुटी की प्रतिकृति का निर्माण करने जा रहा है। जिसमे भगवान गणेशजी कि आकर्षक प्रतिमा स्थापित कि जाएंगी । बापू कुटी की प्रतिकृति का निर्माण सुमंगल डेकोरेशन के श्री सुनील शेंडे के नेतृत्व में किया जा रहा है।

भूमिपूजन के प्रमुख यजमान साई कुमार चिंतला, दिव्यानी चिंतला थे ।पूजा कार्यक्रम पंडित राजेश द्विवेदी द्वारा संपन्न किया गया ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथी डॉ. प्रवीण डबली व विशेष अतिथि सरदार नवनीत सिंग तुली प्रमुखता सहित मंडल के अध्यक्ष दिपांकर पाल, सचिव गुरूनाथ पटनायक, आई व्यंकटरमण, आई रितेश, गुरबचन सिंह खोकर, प्रकाश राव चिंतला, सुशील यादव,राकेश पाली, सागर चिंतला, राकेश पंचबुते, पी. सत्याराव, मर्फी हर्डे, भास्कर राव, राम कृष्ण पटनायक, शुभम यादव, एम. उमेश, राज साहू, राज गोघुसकर, श्रीमती सुधा यादव, श्रीमती निरूपमा पटनायक, श्रीमती ममता हरडे , श्रीमती माधुरी इनामुला, सी. लक्ष्मी , पी कन्या राव, और कॉलोनी व मंडल के अन्य गणमान्य उपस्थित थे ।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.