Published On : Mon, Dec 23rd, 2019

लोधी समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन 29 को

Advertisement

नागपुर: लोधी समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन रविवार, 29 दिसंबर 2019 को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सहकारी बैंक सभागृह गांधीसागर ,महल में होगा। सम्मेलन में तेलंगाना के भाजपा विधायक टी.राजासिंह लोध व मध्यप्रदेश जीएसटी के संयुक्त आयुक्त लोकेश कुमार लिल्हारे प्रमुख अतिथि रहेंगे। सम्मेलन का आयोजन लोधी क्षत्रिय संस्था नागपुर ने किया है। संस्था के अध्यक्ष युवराज बेहरखेड़े व सचिव डॉ.जगन्नाथ मुरोडिया ने अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहने का आव्हान किया है। सम्मेलन में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित विविध राज्यों के लोधी समाज के युवक युवती विवाह के लिए परिचय देंगे। युवक युवती का परिचय किताब व वेबसाइट पर निशुल्क दिया जाएगा। स्मरणिका भी प्रकाशित की जाएगी। 10 वीं व 12 वीं कक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक पानेवाले मेधावी विद्यार्थियों का सत्कार किया जाएगा। सम्मेलन के समन्वयक विनोद वर्मा के अनुसार युवक युवतियों के परिचय के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मंच पर आकर परिचय देने के अलावा जो मंच पर नहीं आना चाहते हैं उनका परिचय मंच संचालक कराएंगे। सम्मेलन के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया गया है। पूर्व उपमहापौर किशोर कुमेरिया, जिला परिषद सदस्य नाना कंभाले, तेजसिंह सावजी उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन की सफलता के लिए अजय ठाकरे, सुनील तिवारी,पदमाकर मुरोडिया, खेमराज दमाहे, नरेंद्र लिल्हारे, अशोक लिल्हारे, डॉ.राम मसुरके, दिनेश दमाहे, रामराव गोहारीकर, बोनी दमे, मनोहर अटराहे आदि कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं।

अतिथि परिचय- टी.राजासिंह लोधी तेलंगाना में भाजपा के अकेले विधायक हैं। हैदराबाद की गोशामहल विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं। रामनवमी यात्रा, राम मंदिर , गौसंरक्षण के मामले को लेकर राष्ट्रीय राजनीति में चर्चा में रहे हैं। दक्षिण भारत में भाजपा के हिंदुवादी चेहरा की उनकी पहचान है।
– लोकेशकुमार लिल्हारे , मध्यप्रदेश जीएसटी के संयुक्त आयुक्त हैं। भारतीय राजस्व सेवा के अधिक हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती के ओएसडी रहे हैं। करियर काउंसिलर भी है। उनका छू लो आसमान किसने रोका है,मोटिवेशन सीरीज काफी चर्चित है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.