Published On : Wed, May 12th, 2021

महाराष्ट्र में 15 दिन और बढ़ सकता है ‘लॉकडाउन’ काबू में नहीं आ रहे है मामले

Advertisement

कोरोना टीके की उपलब्धता को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों के बीच खींचतान जारी है। दिल्ली सरकार और केंद्र ने मई महीने के टीके को लेकर विरोधाभासी आंकड़ा दिया है। दिल्ली सरकार का कहना है कि उसके पास कोरोना टीके की कमी हो गई है और केंद्र सरकार ने यदि वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराई तो उसे अपने कई केंद्रों को बंद करना पड़ सकता है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि राज्य सरकार केंद्र से और टीके देने की मांग कर रही है लेकिन अभी तक वैक्सीन मिली नहीं है। ऐसे में यदि यही स्थिति बनी रही तो टीकाकरण केंद्रों को बंद करना पड़ सकता है।

20 मई के बाद कोविशिल्ड की 1.5 करोड़ खुराक देने का वादा
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि कैबिनेट की बैठक में, स्वास्थ्य विभाग और मंत्रियों ने 15 दिनों के लिए लॉकडाउन का विस्तार करने का प्रस्ताव दिया। इस मामले पर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे करेंगे, उन्होंने आगे कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने मुख्यमंत्री को 20 मई के बाद कोविशिल्ड की 1.5 करोड़ खुराक देने का वादा किया है। हम टीका प्राप्त करने के बाद 18-44 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण शुरू करेंगे।

Gold Rate
June 22 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

“सबसे पहले जिनको दूसरी डोज मिलनी है उसे वैक्सीन मिले”
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आठ प्रदेशों के साथ बैठक की है, इस बैठक में हर्षवर्धन के साथ जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, ओडिशा और तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री शामिल हुए। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 15 दिनों पहले राज्यों को वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में बता दिया जाएगा, वैक्सीन की उपलब्धता धीरे-धीरे बढ़ेगी ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है, सबसे पहले जिनको दूसरी डोज मिलनी है उसे वैक्सीन मिले ताकि उनका वैक्सीनेशन अधूरा नहीं रह जाए।

🏆 BEST OF NAGPUR 2026
Which School Ranked #1?
Explore Rankings →

Advertisement
Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

क्राइम ब्रांच ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार.. #nagpurnews #latestnews #crime  #newsupdate

क्राइम ब्रांच ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार.. #nagpurnews #latestnews #crime...

मदरसे में नाबालिग से शारीरिक शोषण, आरोपी फरार #nagpurnews #crime #latestnews #news

मदरसे में नाबालिग से शारीरिक शोषण, आरोपी फरार #nagpurnews #crime #latestnews #news

भोग-विलास की जिंदगी के लिए बना वाहन चोर #nagpurnews #crime #latestnews #news

भोग-विलास की जिंदगी के लिए बना वाहन चोर #nagpurnews #crime #latestnews #news

एंबुलेंस चालक की निर्मम हत्या से सनसनी.. #latestnews #crime #gondiya #news #hatyakanda

एंबुलेंस चालक की निर्मम हत्या से सनसनी.. #latestnews #crime #gondiya #news #hatyakanda

प्रवीण पोटे पाटिल ने ली शपथ.. #maharashtranews #latestnews #politicsnews #amravati

प्रवीण पोटे पाटिल ने ली शपथ.. #maharashtranews #latestnews #politicsnews #amravati

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges